home page

एक बार फिर शर्मसार : 15 साल के युवक ने पड़ोस में रहने वाली 4 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

HR BREAKING NEWS. हरियाणा के जिला सिरसा में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शहर की एक कॉलोनी में घर के बाहर खेल रही एक चार वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले एक 15 साल के लड़के ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती
 | 
एक बार फिर शर्मसार : 15 साल के युवक ने  पड़ोस में रहने वाली 4 साल की  बच्ची से किया दुष्कर्म

HR BREAKING NEWS. हरियाणा के जिला सिरसा में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल शहर की एक कॉलोनी में घर के बाहर खेल रही एक चार वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले एक 15 साल के लड़के ने दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल आरोपी किशोर फरार है।

बच्ची के परिजनों ने शहर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पीडि़त परिजनों का बयान दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बच्ची का मेडिकल करवाया जा रहा है। उसकी हालत अब ठीक है। उसके मजिस्ट्रेट समक्ष बयान भी दर्ज करवाए जाएंगे।

मामला पोक्सो एक्ट का है। ऐसे में सूत्रों से पता लगा है कि आरोपी किशोर अपने घर में अकेला था। बच्ची जब बाहर खेल रही थी। उसे उठाकर अपने घर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया।