Haryana news: रोडवेज कर्मचारियों को जूतों की माला पहनाने पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, यूनियन ने भी दी चेतावनी

HR BREAKING NEWS: सिरसा, इनमें सिरसा से 3 और 2 डबवाली से हैं। गिरफ्तार कर्मी रामकुमार चुरनिया, सीता राम, पृथ्वी चाहर का पुलिस ने नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।
सिरसा के बस स्टैंड पर रोडवेज़ यूनियन के पदाधिकारियों ने अपने साथियों की गिरफ्तारी पर रोष प्रकट किया। कर्मचारियों ने रोडवेज़ जीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गिरफ्तार किए गए साथियों की तुरंत रिहाई की मांग की।
कर्मचारियों का कहना है कि कुछ शरारती तत्वों ने कर्मचारियों को जूतों की माला डाली थी, जबकि इस मामले में उनके कर्मचारियों का कोई रोल नहीं है।
टिकटें छीन ली थी-SHO
सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को रोडवेज़ की हड़ताल को लेकर कुछ रोडवेज़ कर्मियों ने बस चला रहे रोडवेज़ कर्मियों से टिकट छीन कर उनके साथ मारपीट की थी। आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। दूसरी तरफ दो अन्य कर्मियों को भी डबवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रशासन दबाव में : यूनियन
कर्मचारी नेता सुरजीत अरोड़ा ने बताया कि उनकी दो दिन की हड़ताल पूरी तरह से सफल रही, जिसको लेकर रोडवेज़ प्रशासन दबाव में है और ये कार्यवाही की गई है।
उन्होंने कहा कि उनके साथियों ने रोडवेज़ कर्मियों को जूतों की माला नहीं पहनाई है। यह काम कुछ शरारती तत्वों ने किया है उनके किसी साथी का इसमें कोई रोल नहीं है।
आंदोलन की धमकी
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर सिरसा के तीन और डबवाली के 2 कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों पर दर्ज मामले वापस लिए जाये नहीं तो आंदोलन करेंगे।