सिरसा से दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए चलेगी वोल्वो बसें, यात्रा होगी सुगम

HR Breaking News, सिरसा ब्यूरो, रोडवेज विभाग ने सिरसा से दिल्ली व चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए वोल्वो बसें चलाने योजना बनाई है। सिरसा डिपो को जल्द ही वोल्वो बसें मिल सकती है। इसके बाद सिरसा से चंडीगढ़ व दिल्ली रूटों पर समय निर्धारित कर वोल्वो बसें चलाई जाएगी। रोडवेज विभाग को सिरसा डिपो से चार वोल्वो बसों की डिमांड भेजी गई। जिसको विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।
हरियाणा से जुडी तमाम बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
-- - नान स्टाप चलेगी वोल्वो बसें
रोडवेज विभाग वोल्वो बसों को नान स्टाप चलाया जाएगा। इससे दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए एक घंटे समय की बचत होगी। सिरसा से दिल्ली व चंडीगढ़ पांच घंटों का सफर चार घंटे में तय हो पाएगा। यह बसें रास्ते में किसी होटलों पर नहीं रूकेंगी। बसों में यात्रियों मोबाइल चार्जर की सुविधा भी मिलेगी।
हरियाणा से जुडी तमाम बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
-- - बसों के अभी दिल्ली व चंडीगढ़ के 58 फेरे
सिरसा डिपो से दिल्ली व चंडीगढ़ के करीब 58 फेरे हैं, जिनमें 28 फेरे चंडीगढ़ और 30 से ज्यादा फेरे दिल्ली के लिए है। इन बसों में प्रतिदिन करीब पांच हजार यात्री सफर करते हैं। इनमें ज्यादातर बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही है। एसी बसें नहीं होने से लोग प्राइवेट वाहन में ज्यादा गर्मी के सीजन में करते हैं।
हरियाणा से जुडी तमाम बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसलिए विभाग ने डिपो को चार वोल्वो बसें उपलब्ध करवाने की योजना बनाई है। ताकि यात्रियों का सफर आसान हो सके। सिरसा डिपो के बस स्टैंड इंचार्ज रतन सिंह नुहियां ने बताया कि सिरसा से चंडीगढ़ व दिल्ली के लिए वोल्वो बसें चलाने की योजना बनाई है। जल्द ही बसें मिलने की उम्मीद है। इसके बाद रूट का समय निर्धारित कर बसें चला दी जाएगी।