Punjab Breaking News, पंजाब सरकार ने लिया बड़ा फैसला, ग्रुप सी और डी के 35 हजार कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के

पंजाब में सरकार ने लिया बड़ा फैसला
पंजाब के 35 हजार कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के
पंजाब में ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों को किया जाएगा पक्का
पंजाब सीएम भगवंत मान का ऐलान
HR Breaking News, एएनआइ, चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Maan) सरकार ने राज्य में ग्रुप सी और डी (Group C & D) के 35,000 अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का फैसला किया है। सीएम मान (CM Maan) ने कहा कि इस संबंध में मुख्य सचिव को निर्देशित कर दिया गया है। ऐसी संविदात्मक और आउटसोर्सिंग भर्तियों को समाप्त करने का निर्देश दिया गया है।
We have decided to make 35,000 temporary employees of Group C and D permanent. I have directed Chief Secretary to end such contractual and outsourcing recruitments: Punjab CM Bhagwant Mann pic.twitter.com/Dj281SVeuK
— ANI (@ANI) March 22, 2022
पंजाब (Punjab) की सत्ता संभालने के बाद भगवंत मान (Bhagwant Maan) लगातार फैसले ले रहे हैं। अपनी पहली की कैबिनेट बैठक (Cabinent Meeting) में मान सरकार ने 25 हजार सरकारी पदों को भरने को हरी झंडी दे दी है। 15000 पद बोर्ड, निगमों व विभागों के भरे जाएंगे, जबकि 10 हजार पद पंजाब पुलिस (Punjab Police) में भरे जाएंगे।
इसके अलावा आज मान सरकार ने शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर हर वर्ष सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है। भगवंत मान ने आज विधानसभा में कहा कि पहले सिर्फ नवांशहर में छुट्टी होती थी। कहा कि भगत सिंह पूरे देश के हैं। उनके शहीदी दिवस पर पूरे पंजाब में छुट्टी होगी।