शौक भी तो ऐसा : महिला ने अपनी शादी में पहनी गोलगप्पों से बनी माला, चाट के लिए इस हद तक दीवानापन

HR BREAKING NEWS. गोलगप्पे एक ऐसी डिश है जो हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। लेकिन कोई इसके प्रति इस हद तक दीवाना भी हो सकता है कि शादी में गोलगप्पे की माला पहनें या इसका ताज बनाकर सिर पर रख ले तो यकीन करना मुश्किल है। जी हां ऐसा ही कुछ अपनी शादी में एक दक्षिण भारतीय दुल्हन ने भी किया। इस दुल्हन का नाम अक्षरा है जिसने अपनी शादी में गोलगप्पे की माला पहनी और सिर पर इसी से बना ताज सजाया। उसने अपनी शादी की दावत में भी खासतौर से गोलगप्पे रखे।
अक्षरा अपने सिर पर ताज रखकर बहुत खुश दिख रही हैं। यह वीडियो आर्ट बालाजी मेकओवर स्टाइल्स के सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया। उसने अपनी पोस्ट में लिखा कि अक्षरा और अभिषेक को शादी की बधाई। ये मेकअप सुबह 3 बजे किया और दुल्हन की फोटो रात के 3 बजे ली गई। इतने घंटों बाद भी उसका मेकअप जरा भी खराब नहीं हुआ।