हिसार के अमन ने दूसरी बार पास की UPSC परीक्षा, हासिल किया 324वा रैंक

एचआर ब्रेकिंग न्यूज़। हिसार के रहने वाले अमन सिंह लोहान ने एक बार फिर UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की है। 2020 में उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा दी थी जिसमें उन्होंने 324 वी रैंक हासिल की है। यह उनका छठा एटेम्पट था। अमन ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2020 पास कर अपनी रैंक में सुधार किया है। साल 2016 में दी UPSC परीक्षा में उन्हें आल इंडिया रैंक 568 मिली थी।

2016 में दिए अटेम्ट में उन्होंने 568 रैंक हासिल की थी, जिसमे उन्हें इंडियन ट्रेड सर्विस विभाग मिला था। वे इंडियन ट्रेड सर्विस में असिस्टेंट डायरेक्टर ऑफ जनरल के पद पर कार्यरत है। इस पद पर कार्य करने के साथ-साथ लगातार वे अपनी रैंक सुधरने के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। 2016 के बाद वे लगातार कोशिश करते रहे, उन्होंने प्री और मेंस क्लियर किया लेकिन इंटरव्यू में रह जाते थे।

हिसार के सेक्टर 13 के रहने वाले अमन सिंह लोहान इनेलो के वरिष्ठ नेता उमेद सिंह लोहान के बेटे है। उन्होंने बताया कि निरंतर प्रयास और सेल्फ मोटिवेशन से ये उपलब्धि हासिल की है। अमन ने अपने माता-पिता, पत्नी और साथ ही अपने सीनियर्स और दोस्तों को अपनी सफलता का श्रेय दिया है।