UP News : जिस प्रेमी के लिए पति को छोड़ा, महिला ने उसे ही भिजवा दिया जेल
यूपी से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, एक शादीशुदा महिला का किसी युवक के साथ अफेयर चल रहा था। महिला अपने पति को छोड़ आशिक के साथ फरार हो गई। जानिये आगे की कहानी...

HR Breaking News (ब्यूरो)। इश्क में बेवफाई पर प्रेमी के खिलाफ आए दिन मुकदमे दर्ज होते हैं। यह मामला कुछ अलग है। आगरा में पति ने पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पत्नी ने प्रेमी के चक्कर में उसे छोड़ा। उसके खानदानी जेवरात और कैश ले गई। वह पत्नी को वापस लाना चाहता था। कई बार ससुराल गया। लेकिन, उसे मारपीट कर भगा दिया गया। उसे अपने खानदानी जेवरात और नकदी वापस चाहिए। पुलिस ने मुकदमे के बाद जांच शुरू कर दी है।
मामला सैंया थाना क्षेत्र का है। सूरज ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें पत्नी, उसके प्रेमी और ससुरालीजनों को नामजद किया है। पुलिस को बताया कि उसकी शादी मलपुरा निवासी युवती से फरवरी 2023 को शादी हुई। शादी से पहले ही आकाश नाम का एक युवक उसे फोन करने लगा। कहने लगा कि युवती से प्यार करता है। उसकी जबरन शादी हो रही है। उसने यह बात ससुरालीजनों को बताई। उन्होंने कहा कि कोई बेटी के पीछे पड़ा है। रिश्ता तुड़वाना चाहता है। उसने उनकी बात पर यकीन किया। शादी हो गई।
शादी के कुछ दिन बाद ही प्रेमी ने उसके मोबाइल पर कई ऑडियो और वीडियो भेजे। जिन्हें देख उसे यकीन हो गया कि पत्नी और उसके घरवालों ने झूठ बोला था। इतना सब होने के बावजूद उसने पत्नी को निभाने का प्रयास किया। लेकिन, वह नहीं मानी और घर छोड़ दिया। खानदानी जेवरात और 90 हजार रुपये ले गई। प्रेमी से भी उसकी नहीं बनी। मुकदमा लिखाकर उसे भी जेल भिजवा दिया।
पति ने अपनी पत्नी को वापस लाने के हर संभव प्रयास किए। लेकिन, वह नहीं आना चाहती। उसके साथ धोखा हुआ है। पुलिस लड़कियों के मामले में तत्काल कार्रवाई करती है। अब वह पीड़ित है। उसे भी इंसाफ चाहिए। पुलिस जांच करे। उसे खानदानी जेवरात और रुपये वापस चाहिए।