Yamini Singh : भोजपुरी एक्ट्रेस 'बहारा' गाने पर मचलती जवानी के जलवे बिखेरती नजर आई, वीडियो वायरल
भोजपुरी सिनेमा की यामिनी सिंह ने हाल ही में फोटोशूट कराया है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है। यामिनी की हॉट तस्वीरें देखकर फैंस दीवाने हो गए। देखें-फोटो

HR Breaking News (ब्यूरो) : यामिनी सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शूटिंग शेड्यूल में भी वह अपने प्रशंसकों के लिए इंस्टाग्राम पर कुछ न कुछ पोस्ट किया करती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से एक ऐसा वीडियो शेयर किया जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
ये भी देखें : गोरी नागोरी ने स्टेज पर बिखेरे अपनी हॉट जवानी के जलवे, फैंस हुए दीवाने
भोजपुरी एक्ट्रेस ने रविवार को इंस्टग्राम पर अपना एक वीडियो डाला है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यामिनी लाल साड़ी में बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका डांस फैंस का दिल चुरा रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस को सोनम कपूर के 'बहारा' गाने पर डांस करते देखा जा सकता है। लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर अब तक हजारों की संख्या में लाइक्स आ चुके हैं।
लोग दे रहे ऐसे रिएक्शन
वीडियो वायरल होने के साथ ही इस पर प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है। एक यूजर ने लिखा, 'कितनी सुंदर और कितनी प्रतिभावान हैं आप..बहुत सुंदर डांस।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदर लग रही हैं।' इसके अलावा ज्यादातर यूजर इस पोस्ट पर हार्ट और फायर इमोजी शेयर कर रहे हैं।
कई फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
ये भी देखें : गोरी नागोरी का हॉट डांस देख बेकाबू हुए फैंस, स्टेज पर की ये हरकत
वर्क फ्रंट की बात करें तो यामिनी सिंह ने साल 2019 में भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'पत्थर के सनम' थी जिसमें वह अरविंद अकेला 'कल्लू' के अपोजिट दिखी थीं। वह लल्लू की लैला में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी हैं। इसके अलावा वह छलिया, प्रेमगीत और प्यार तो होना ही था जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि यामिनी लखनऊ की रहने वाली हैं और यहीं से उन्होंने अपनी पढ़ाई भी की है।