75 वे स्वतंत्रता दिवस पर US के टाइम्स स्क्वायर पर फहराया जायेगा सबसे बड़ा तिरंगा, एम्पायर स्टेट बिल्डिंग पर भी चमकेगा भारतीय झंडा

न्यूयॉर्क।
15 अगस्त को अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया जाएगा। US में भारतीयों के संगठन (FIA) फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन ने आजादी की 75वीं सालगिरह पर अब तक का सबसे बड़ा तिरंगा फहराने की बात की है। यह तिरंगा झंडा 6 फुट लंबा और 10 फुट चौड़ा होगा। भारतीय मूल के रणधीर जायसवाल न्यूयॉर्क में काउंसल जनरल ऑफ इंडिया हैं, जो 15 अगस्त को 25 फीट के खंभे पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
एम्पायर स्टेट की बिल्डिंग को तिरंगे की लाइट्स से रोशन किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर भारतीय झंडे का दिनभर बिलबोर्ड डिसप्ले किया जाएगा। अमेरिकी अधिकारी समेत भारतीय समुदाय के लोग हडसन नदी पर क्रूज सेलिब्रेशन में शामिल होंगे। टाइम्स स्क्वायर पर भी दिन भर स्वतंत्रता दिवस के मैसेज डिस्प्ले किए जाएंगे।
हर साल फहराना चाहते हैं तिरंगा: FIA
फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (FIA) ने पिछले साल भी टाइम्स स्क्वायर पर तिरंगा फहराया था। यह पहली बार था जब यहां तिरंगा फहराया गया। संगठन के चेयरपर्सन अनिल वैद्य कहते हैं कि वे इस जगह पर हर साल झंडा फहराना चाहते हैं। वे तिरंगा फहराने की परंपरा को जारी रखेंगे।
भारतीय मूल के युवाओं को सम्मानित किया जायेगा
12 साल के भारतीय अमेरिकी स्पोर्ट आइकन अभिमन्यु मिश्रा और 17 साल के समीर बनर्जी को इस दिन सम्मानित किया जाएगा। अभिमन्यु चेस के इतिहास में सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर हैं, वहीं समीर ने पिछले महीने विंबलडन बॉयज सिंगल्स का फाइनल जीतकर इतिहास रचा था। ईवेंट में आर्टिस्ट जोनिता गांधी और मिकी सिंह भी शामिल होंगे।
US में भारतीयों को जोड़ने के लिए कैंपेन
वैद्य ने बताया कि आजादी के 75वें साल पर FIA अमेरिका में भारतीयों को जोड़ने के लिए कैंपेन भी लॉन्च कर रहा है। यह हमारी अगली पीढ़ी के लिए अच्छा कदम होगा। हमें इस अंतर को पाटना है। समुदायों के बीच बराबरी लानी है और उन्हें एकजुट करना है।