home page

न्यूयॉर्क के सेरेडिपिटी-3 रेस्तरां में बना दुनिया का सबसे मंहगा सैंडविच, इसकी कीमत 16,000 रुपए जिसके लिए 48 घंटे पहले ऑर्डर करना पड़ता है

HR BREAKING NEWS. दुनिया में बड़े साइज के सैंडविच का रिकॉर्ड तो कई बार बनते देखा है, लेकिन न्यूयॉर्क के सेरेडिपिटी-3 रेस्तरां में बनाया गया सैंडविच विश्व का सबसे महंगा सैंडविच माना गया है। यह 16 हजार रुपए में मिलता है। यह सैंडविच इस बार फिर सबसे महंगे होने का तमगा ले गया। पिछले 7
 | 
न्यूयॉर्क के सेरेडिपिटी-3 रेस्तरां में बना दुनिया का सबसे मंहगा सैंडविच, इसकी कीमत 16,000 रुपए जिसके लिए 48 घंटे पहले ऑर्डर करना पड़ता है

HR BREAKING NEWS. दुनिया में बड़े साइज के सैंडविच का रिकॉर्ड तो कई बार बनते देखा है, लेकिन न्यूयॉर्क के सेरेडिपिटी-3 रेस्तरां में बनाया गया सैंडविच विश्व का सबसे महंगा सैंडविच माना गया है। यह 16 हजार रुपए में मिलता है। यह सैंडविच इस बार फिर सबसे महंगे होने का तमगा ले गया। पिछले 7 सालों से सबसे महंगे सैंडविच के तौर पर इसका नाम दर्ज है। इसका नाम है-क्वाइंटेसेंशियल ग्रिल्ड चीज।

48 घंटे पहले ऑर्डर

सैंडविच को कम से कम 48 घंटे पहले ऑर्डर करना पड़ता है, क्योंकि इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें जुटाना थोड़ा मुश्किल काम होता है। इसका कुरकुरा और क्रीमी टेस्ट बिल्कुल अलग है। सैंडविच को सर्व करने से पहले चार मिनट के लिए ग्रिल किया जाता है।

क्यों है सबसे मंहगा

इसमें सोने की भी परतें भी लगाई जाती हैं, जो सैंडविच को प्रेजेंटेबल बना देता है। इस सैंडविच को फ्रेंच पुलमैन शैंपेन ब्रेड के दो पीस से बनाया जाता है। इसमें इस्तेमाल चीज़ खास गाय के दूध से तैयार होता है, जो साल में सिर्फ दो माह ही दूध देती है।