जिसके लिए परिवार वालों को छोड़कर कोर्ट में जाकर की शादी अब उसी ने कर लिया किनारा, दो महीने के नवजात को लेकर भटक रहा ये शख्स

यमुनानगर । एक पिता अपनी दो माह की नवजात को लेकर भटक रहा है। उसकी पत्नी दोनों को छोड़कर चली गई है। दरअसल युवक ने एक युवती से अपने परिवारों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। दो माह पहले युवती ने एक बच्ची काे जन्म दिया था। इसके बाद वह पति और नवजात बच्ची को छोड़कर चली गई। युवक का कहना है कि मायके वालों के बहकावे में उसकी पत्नी उन्हें छोड़कर गई है। उसने अब पूरे मामले में पुलिस को शिकायत दी है।
90 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने हाईकोर्ट से अपने पति की अस्थियां दिलाने की मांग की
पिता अपनी दूधमुंही बच्ची को लेकर यहां-वहां के चक्कर काट रहा है। परेशान होकर वह नवजात को लेकर लघु सचिवालय में पहुंचा। यहां एसपी कमलदीप गोयल को इस संबंध में शिकायत दी। पुलिस ने उसकी पत्नी को बुलवाया। पुलिस के समक्ष युवती ने पति के साथ रहने से मना कर दिया और बच्ची को भी अपनाने से इन्कार कर दिया। अब पूरे मामले में पुलिस भी पशोपेस में फंस गई है।
पहले किसान ने कर्ज के लिए घर के जेवरात गिरवी रखे, अब लोन चुकता किया तो हो गई ये घटना
2019 में की थी कोर्ट मैरिज
गढ़ी मुंडो निवासी मनीष ने वर्ष 2019 में हमीदा निवासी एक युवती से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे। लड़की के परिवार ने थाने में इस सबंध में शिकायत भी दी गई, लेकिन उसके बालिग होने की वजह से पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद से ही मनीष व युवती किराये के मकान में गोविंदपुरा में रहने लगे। दो माह पहले युवती ने बेटी को जन्म दिया। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। दो दिन पहले मनीष ने मकान बदला और दूसरी जगह पर सामान शिफ्ट कर लिया। इसी बीच उसकी पत्नी घर से कपड़े व अपने दस्तावेज लेकर चली गई। मनीष को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया।
पहले लगा ससुराल वाले साथ ले गए
मनीष का कहना है कि उसका पत्नी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ था। दोनों खुशी से रह रहे थे। वीरवार की शाम को पत्नी घर से चली गई। पहले पता लगा कि ससुराल वाले उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर ले गए हैं। ससुराल वालों से बात की, तो उन्होंने पत्नी से बात नहीं करने दी। अब नवजात उसके पास है। समझ में नहीं आ रहा है कि वह उसे कैसे संभाले। परेशान होकर उसने एसपी को शिकायत दी।