मकान मालकिन ने युवती का फैक्टरी मालिक से कराया रेप। HR BREAKING NEWS

यमुनानगर। जिले में फैक्टरी मालिक द्वारा लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 17 अक्तूबर की बताई जा रही है। पीड़िता ने अब पुलिस को शिकायत दी है, जिसके आधार पर फैक्टरी मालिक और एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
प्रेमी जोड़े की शादी करना पंडित जी को पड़ा भारा, कोर्ट ने लिया ये एक्शन
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने अपनी मकान मालकिन पर भी आरोप लगाए हैं। शिकायत में बताया गया है कि लड़की जिस मकान में रहती है, उसकी मालकिन काम दिलाने के बहाने उसे फैक्टरी ले गई। वहां फैक्टरी मालिक ने लड़की को बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
जब लड़की ने शोर मचाया तो फैक्टरी मालिक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। फैक्टरी मालिक ने लड़की को रात भर बंधक बनाए रखा। सुबह होने पर वह किसी तरह चंगुल से निकलकर भागी और अपने घर पहुंची। लड़की ने अपने परिजनों को सारी बात बताई और फिर मकान मालकिन व फैक्टरी मालिक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी।
फर्कपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र राणा का कहना है कि लड़की की शिकायत पर फैक्टरी मालिक गांधी नगर निवासी भीम सिंह के खिलाफ धारा 376, 342, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।