home page

Haryana Mosam Update हरियाणा में एंटी साइक्लोनिक हवा चलने से गर्मी का कहर, जानिए कब तक सताएगी गर्मी

Haryana Mosam Update  मौसम विज्ञानी डा. मदन खिचड़ बताते हैं कि गर्मी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है कि पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय न होना व एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन चलना। सबसे पहले जो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं वह सक्रिय नहीं हो पा रहे हैं।
 
 | 

HR Breaking News,  हिसार, प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ती रही है। पहले मौसम विज्ञानियों का कहना था कि बारिश के कारण गर्मी अधिक हो रही है मगर अब विज्ञानी बता रहे हैं अधिक गर्मी होने की एक वजह एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी है। एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन में हवाएं उल्टी दिखा की तरफ चलती हैं।

मौसम विज्ञानी डा. मदन खिचड़ बताते हैं कि गर्मी बढ़ने का सबसे बड़ा कारण है कि पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय न होना व एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन चलना। सबसे पहले जो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं वह सक्रिय नहीं हो पा रहे हैं। लिहाजा वातावरण सूखा है। बारिश भी नहीं हो रही है।

 

यह भी जानिए


वहीं अब एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन चल रहा है। जिसमें हवाएं पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी बह रही हैं। यानि हवाओं का जो सामान्य रास्ता होता है उससे उल्टी दिशा में हवा बह रही है। जिससे सूर्य की किरण सीधे धरती पर पड़ रही है और वातावरण को गर्म कर रही है।

 

डा. मदन खिचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 23 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी मगर रात्रि तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है।इस मौसम में फसलों में सिंचाई की काफी आवश्यकता होती है। खासकर गेहूं में पानी लगाएं। सरसों व चना लगभग तैयार है तो इसमें अधिक दिक्कत नहीं होगी।

यह भी जानिए

Haryana Weather Update हरियाणा में गर्मी बरसाएगी कहर, 34 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम


राजस्थान के बाद हरियाणा में इतनी गर्मी (After Rajasthan, so much heat in Haryana)


बढ़ती गर्मी काे इसी बात से समझा जा सकता है कि देश के सबसे गर्म शहरों में राजस्थान के चार शहर शामिल हैं। जिसमें पिलानी में 41.2 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 40.7, चूरू में 40.6, जोधपुर में 39.7 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज किया गया है।

इसके बाद पांचवां गर्म शहर हरियाणा का नारनौल (महेंद्रगढ़) है। जहां शनिवार को दिन का तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया । दिन का तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस है।