home page

Haryana Weather Update हरियाणा के ये 10 शहर उगल रहे आग, अप्रैल तक इतना पहुंच जाएगा तापमान

Haryana Weather Update कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 15 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी मगर रात्रि तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है।
 
 | 

HR Breaking News, हिसार, Haryana Mosam Update, हरियाणा के 10 शहर आग उगल रहे हैं। इसमें नारनौल ने तो रिकार्ड ही तोड़ दिया है। हरियाणा के सबसे गर्म शहर में नारनौल शामिल है। जहां 35.5 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज किया गया। यह सर्वाधिक तापमान वाले राजस्थान के चुरू जिले से महत कुछ ही अंतर पर है।

यह भी जानिए

चुरू में 38 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में इसी प्रकार से सूर्य की तपिश बढ़ती जाएगी। अभी 30 से 31 डिग्री तक दिन गर्म हो रहा था मगर अब 35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान अभी से ही पहुंच गया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में यह तापमान और बढ़ने की संभावना है।


इसको लेकर मौसम विज्ञानियों ने पहले ही आगाह कर दिया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 15 मार्च तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी मगर रात्रि तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में 14 व 15 मार्च को बीच -बीच में कहीं -कहीं हल्के बादल व हल्की से मध्यम गति से पश्चिमी व उत्तर पश्चिमी हवा चलने की संभावना है।

 

यह भी जानिए


इस कारण से बढ़ रही तपिश

मौसम विज्ञानियों की मानें तो तपिश बढ़ने का कारण मौसम का ड्राई या सूखा होना है। इस कारण से तापमान बढ़ रहा है। सिर्फ यह नहीं बल्कि हरियाणा के कुछ क्षेत्र एरिट जोन में आते हैं। वहीं राजस्थान की सीमा से लगते क्षेत्र होने के कारण यहां गर्मी अधिक रहती है।

यह भी जानिए


कहां कितना है तापमान

हरियाण प्रदेश पर गौर करें तो अंबाला में 31.2, भिवानी में 33.3, पंचकूला में 30.6, गुरुग्राम में 32.9, हिसार में 33.0, कुरुक्षेत्र में 31.7,उ करनाल में 28.9, नारनौल में 35.5, रोहतक में 31.7, सिरसा में 31.6 डिग्री सेल्सियस दिन का तापमान दर्ज किया गया।