home page

पहाड़ो पर हुई बर्फबारी से हरियाणा, अगले सप्ताह से बढ़ जाएगी गर्मी, 30 डिग्री के पार चला जाएगा पारा

Weather Forecast Update पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम होते ही दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी अधिकतम पारा बढ़ने लगा है। इसके साथ अगले सप्ताह अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस के भी पार चले जाने का पूर्वानुमान है।
 | 
haryana weather

दिल्ली-एनसीआर में धीरे-धीरे ठंड की विदाई हो रही है तो पीछे से गर्मी भी दस्तक दे चुकी है। यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर के दफ्तरों में एसी चलाने की नौबत आ गई है। इसी कड़ी में आम लोग भी अपने एसी की सर्विसिंग से लेकर कूलर तक रिपोयर कराने में जुट गए हैं। संबंधित कंपनियों के पास एसी सर्विसिंग की बुकिंग के लिए फोन आने लगे है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह से दिल्ली-एनसीआर में परेशानी पैदा करने की गर्मी की शुरुआत हो जाएगी और मार्च के अंतिम सप्ताह में पसीने वाली गर्मी भी शुरू हो सकती है।

 

यह भी जानिए

हरियाणा में मारूति और सुजुकी लगाएंगी बड़े प्लांट, विधानसभा में डिप्टी सीएम ने दी जानकारी


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के चलते दिल्ली-एनसीआर में गर्मी में लगातार इजाफा हो रहा है। अन्य दिनों की तुलना में शुक्रवार सुबह से दिल्ली में लोग अधिक गर्मी महसूस कर रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक भी दिल्ली में मार्च के अंत तक ठीकठाक गर्मी महसूस होने लगेगी। इस दौरान पसीने छुड़ाने वाली गर्मी भी होने लगे तो ताज्जुब नहीं होना चाहिए।

 

यह भी जानिए

हाईटेक हो जाएंगे हरियाणा के कई शहर, करोड़ों रुपए की लागत से तैयार हो रहे हे ये हाईवे

 

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सुबह से ही आकाश साफ है और तेज  धूप गर्मी में दिन चढ़ने के साथ इजाफा ही करेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस बीच दिल्ली-एनसीआर में आगामी 6 और 7 मार्च को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि अगले ही दिन 8 मार्च से आकाश साफ हो जाएगा। उस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है। कुलमिलाकर अगले सप्ताह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में इजाफा होने से गर्मी लोगों को और परेशान करने लगेगी।

यह भी जानिए

हरियाणा में करोड़ो रुपए का निवेश करने जा रही है फ्लिप कार्ड कंपनी, मिलेगा हजारों लोगों को रोजगार


इसस पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि पीतमपुरा में सबसे अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। दिल्ली में बृहस्पतिवार की सुबह आकाश साफ रहा। दिन में 11 बजे के बाद बहुत हल्के बादल छाए लेकिन दोपहर में तेज धूप निकलने से दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया। इस वजह से गर्मी भी महसूस की गई। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार दो दिन आकाश साफ रहेगा। इस दौरान 25 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आठ मार्च को दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा।

यह भी जानिए

अगर आपका मकान भी है पुराना तो करवा लो मरम्मत, हरियाणा सरकार दे रही है 80 हजार रुपए


मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। पीतमपुरा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नजफगढ़ व स्पो‌र्ट्स कांप्लेक्स के आसपास अधिकतम तापमान 30.1 सेल्सियस दर्ज किया गया। इन जगहों पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 16.6 डिग्री सेल्सियस व 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।