home page

Weather Today : 4 दिन बाद भारत के इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून, चेक करें अपने शहर का मौसम

भीषण गर्मी के बीच आज सभी को बारिश का इंतजार है। आपको बता दें कि जल्द ही आपका इंतजार खत्म होने वाला है। 4 दिन बाद देश के कई राज्यों में मानसून पहुंचने के आसार है। आपके शहर तक मानसून पहुंचने की तारीख जानने के लिए ये खबर ध्यान से पढ़ें।
 | 
Weather Today : 4 दिन बाद भारत के इन राज्यों में पहुंचेगा मानसून, चेक करें अपने शहर का मौसम

HR Breaking News : नई दिल्ली : जैसे कि आप जानते हैं कि, भारत में मानसून का आगमन पहले ही हो चुका है, लेकिन अब यह धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. आने वाले कुछ ही दिनों में मानसून की बारिश भारत के कई राज्यों में देखने को मिल सकती है....

मौसम से संबंधित ये खबर भी जानना जरूरी : हरियाणा के इन राज्यों में आज रात होगी जोरदार बारिश, अलर्ट जारी

कई हिस्सों में कई दिन पहले ही मानसून की हो चुकी है एंट्री


मानसून की एंट्री भारत के कई राज्यों में 3 दिन पहले ही हो चुकी है. समय से पहले मानसून का आगमन अब धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है. आपको बता दें कि, देश में भीषण गर्मी से राहत की सांस मिलने के बाद अब प्री मानसून बारिश की शुरूआत हो चुकी है।

कई राज्यों में भारी बारिश व आंधी-तूफान की हलचल


मौसम विभाग का कहना है कि, आने वाले कुछ ही दिनों में बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी मानसून की बौछार देखने को मिल सकती है. लेकिन इससे पहले ही भारत के कई राज्यों में भारी बारिश- आंधी-तूफान की हल चल से कई जगहों पर क्षतिग्रस्त की घटनाएं सामने आई हैं।

इन राज्यों में होगी बारिश


मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ ईस्ट और दिल्ली के कई हिस्सों में आज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. इसके अलावा मेघालय में भी 2 जून यानी कल गुरुवार से बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है. साथ ही मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भी 2 जून से लेकर 4 जून तक भारी बारिश होने की आशंका जताई जा रही है.  IMD का यह भी कहना है, कि आने वाले कुछ दिनों तक बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।


दिल्ली में आज का तापमान


जैसे कि आपको ऊपर बताया गया कि, दिल्ली और कई अन्य राज्यों में आज बारिश होने की आशंका जताई जा रही है. अगर हम तापमान की बात करें तो आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मौसम विभाग का यह भी कहना है कि, आज दिल्ली- NCR के कई हिस्सों में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।


भारत के अन्य राज्य में मौसम


मानसून के आगमन से देश के कई राज्यों में मौसम सुहाना है. जिसके चलते आसमान में कई दिनों तक बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, आज अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
इसके अलावा श्रीनगर, भोपाल, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, शिमला, मुंबई, लखनऊ, गाजियाबाद, लेह और पटना में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मौसम विभाग का यह भी कहना है कि इनमें से कई राज्यों में आसमान साफ रहेगा और कई राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।