home page

Cold Weather Update : पहाड़ों में हो रही बर्फबारी ने दिल्ली तक बढ़ाई ठंड, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Winter Update : ठंड के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। देश के अधिकतर राज्यों में ठंड (Cold Weather Update) का स्तर भी बढ़ने लगा है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी ठिठुरन वाली ठंड बढ़ने लगी है। ऐसे में लगभग सभी जगहों के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में तो ठंड और ज्यादा बढ़ गई है। 

 | 
Cold Weather Update : पहाड़ों में हो रही बर्फबारी ने दिल्ली तक बढ़ाई ठंड, आगे ऐसा रहेगा मौसम

HR Breaking News (Weather Alert) देश के ज्यादातर राज्यों में भी ठंड होने लगी है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फीली हवाएं भी इन दिनों देखने को मिल रहे हैं। इसका असर मैदानी क्षेत्रों के मौसम पर भी दिख रहा है। भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आज देश पर के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है। चलिए जानते हैं कि आज आपके क्षेत्र में मौसम कैसा रहेगा।

 

 

श्रीनगर में तापमान (Temperature in Srinagar) में जबरदस्त गिरावट


भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार श्रीनगर में तापमान (Temperature in Srinagar) में जबरदस्त गिरावट हुई है। श्रीनगर का तापमान -3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा बंदोपीरा में तापमान - 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में तापमान में लगातार गिरावट बढ़ रही है। 

जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 


राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Mausam) में वर्तमान में कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। इसी के साथ दिल्ली वासियों को प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है। बीते 3 हफ्तों से लगातार राजधानी दिल्ली का एक्यूआई खराब श्रेणी में चल रहा है। वहीं, बीते दिन यानी सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 396 रिकॉर्ड किया गया है। मौसम की बात करें तो राजधानी दिल्ली में सुबह-शाम को कोहरा देखने को मिल रहा है। इसी के साथ आज दिन भर मौसम साफ रहेगा।


 
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 


भारत मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की ओर से जो लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम बदल रहा है। प्रदेश में सुबह-शाम के समय कड़ाके की ठंड हो रही है। हालांकि दिन के समय अच्छी धूप निकल रही है। इसके चलते लोगों को ठंड का एहसास कम हो रहा है। आईएमडी के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने वाला है और ठंड और अधिक बढ़ सकती है। 

जानें बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज 


भारत मौसम विभाग (IMD Weather Winter Alert) के अनुसार बिहार में ठंड बढ़ने लगी है और कई क्षेत्रों में कोहरा भी देखने को मिल रहा है। इसी के साथ प्रदेश में एक्यूआई में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आईएमडी की ओर से इस दौरान अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश के न्यूनतम तापमान में और अधिक गिरावट देखने को मिल सकती है।