home page

Delhi-NCR : रेड जोन में आए दिल्ली के ये इलाके, AQI पहुंचा 400 के पार, जाने कब साफ होगा मौसम

Delhi-NCR : दिल्ली में ठंड लगातार बढ़ रही है और राजधानी में तापमान में गिरावट से लोगों को सुबह-शाम सर्दी का एहसास हो रहा है। सर्दी बढ़ने के साथ ही दिल्ली (Delhi-NCR Weather Updates) की हवा और ज्यादा खराब है। दिल्ली में बढ़ती ठंड और सर्द हवाओं के चलते कई इलाके रेड जोन में आ गए हैं, जिसके लिए आईएमडी की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं दिल्ली के मौसम के बारे में।

 | 
Delhi-NCR : रेड जोन में आए दिल्ली के ये इलाके, AQI पहुंचा 400 के पार, जाने कब साफ होगा मौसम

HR Breaking News (Delhi-NCR) दिल्ली में लगातार प्रदूषण बढ़ रहा है और बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली में प्रदूषण भी गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। खराब AQI के चलते दिल्ली वालों को सांस लेने में परेशानी हेा रही है। बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली में GRAP-3 लागू कर दिया गया है, लेकिन फिर भी हालात ज्यों के त्यों बने हुए हैं। इस दौरान दिल्ली (Delhi's AQI) का AQI 400 के पार पहुंच गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि दिल्ली का मौसम कैसा बना रहने वाला है।

 

 

इन इलाकों में 400 के पार गया AQI 


दिल्ली के कई इलाको का AQI (AQI In Delhi) 400 के पार बना हुआ है, जो रेड जोन में हैं। जिस वजह से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। राजधानी के जिन इलाकों का AQI 400 के पार बना हुआ है। उन इलाकों में अलीपुर का AQI 410 रिकॉर्ड बना हुआ है। वहीं, आनंद विहार का AQI 411, अशोक विहार का AQI 422, आया नगर का 380, बवाना का AQI  436, बुराड़ी क्रॉसिंग का 404, चांदनी चौक का AQI 420, डीटीयू का 427, द्वारका-सेक्टर 8 का AQI 401 रिकॉर्ड किया गया है।

इसके साथ ही द्वारका सेक्टर 8 का 380 AQI (AQI of Dwarka Sector) , IGI एयरपोर्ट का 339, आईटीओ का 418 AQI दर्ज किया गया है। वहीं, जहांगीरपुरी का AQI 424, सोनिया विहार का 411, विवेक विहार का AQI 422, वजीरपुर का AQI 436, नरेला का AQI  420, नेहरू नगर का 410, नॉर्थ कैंपस का AQI 400, मुंडका का AQI  407,रोहिणी का AQI  422 रिकॉर्ड किया गया है।


किन इलाकों में कितना रहा AQI 


दिल्ली के कुछ हिस्सों का AQI 300-400 के बीच रिकॉर्ड किया गया है। मथुरा रोड का AQI (AQI of Mathura Road) 348 रिकॉर्ड किया गया है और कर्णी सिंह का 395 AQI , द्वारका सेक्टर 8 का AQI  380, IGI एयरपोर्ट का AQI 339, दिलशाद गार्डन का 310, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम का AQI 362, मंदिर मार्ग का AQI 381 रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही नजफगढ़ का AQI 365, ओखला फेज 2 का AQI  395, पटपड़गंज का AQI 399, पूसा का 376, RK पुरम का AQI (AQI of RK Puram) 394, शादीपुर का 350, सीरिफोर्ट का 393 AQI दर्ज किया गया है। 


GRAP-3 हुआ लागू


गाजियाबाद के मौसम (Ghaziabad weather) की बात करें तो गाजियाबाद में AQI 428 रिकॉर्ड किया गया है और गुरुग्राम का AQI 311 और नोएड का AQI  400 रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली का AQI आज 16 नवंबर को 517 पर बना हुआ है, जो बेहद खराब श्रेणी में है। ऐसे में आईएमडी ने लोगों को मास्क लगाने की सलाह दी जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा GRAP-3 (Graded Response Action Plan Stage-3) लागू करने के बावजूद करने के बाद भी हालत गंभीर बनी हुई हैं। 

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम


दिल्ली में आज 16 नवंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान (minimum temperature of capital) 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। आज 16 नवंबर को दिल्ली के तापमान में गिरावट  के आसार है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।