home page

Delhi NCR Weather : दिल्ली में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिये 4 अप्रैल तक के मौसम का हाल

weather update : राजधानी दिल्ली के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पिछले कई दिनों से तापमान में तो बढ़ौतरी हो ही रही है इसी बीच अब मौसम विभाग (Today mausam) ने दिल्ली में तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में जानते हैं अप्रैल में कैसा रहेगा राजधानी का मौसम का हाल - 

 | 
Delhi NCR Weather : दिल्ली में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानिये 4 अप्रैल तक के मौसम का हाल

HR Breaking News - (today weather update)। दिल्ली के मौसम में बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अब दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। IMD की मानें तो अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। वहीं 2 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। 


मौसम विभाग ने इस सप्ताह दिल्ली (delhi latest mausam) में दो दिन तेज स्पीड से हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। राष्ट्रीय राजधानी में दो दिन हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

 

1 अप्रैल को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग (aaj ka mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार 1 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 1 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। 

2 अप्रैल को दिल्ली (delhi weather update) में अधिकतम तापमान 35 से 37 बना रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है। 

IMD  के मुताबिक 3 और 4 अप्रैल को दिल्ली (delhi Tempreature) में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 21 सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। 4 और 5 अप्रैल को दिल्ली (Delhi mausam) में मौसम साफ रहेगा। दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं कभी-कभी हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी जा सकती है।

5 अप्रैल को दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग (Weather Update) की मानें तो 5 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री तक रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 6 अप्रैल को दिल्ली (delhi tempreature update) में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में इस हफ्ते लू चलने का अनुमान नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो एनसीआर के शहरों में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।