home page

Haryana Rain Alert: कई जिलों में हुई बारिश, जानें प्रदेश में अब कैसा रहेगा मौसम

Haryana Rain Alert: हरियाणा के कई जिलों में बारिश और हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई है, जिससे मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिला है। पश्चिमी मौसम प्रणाली के असर से कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चलीं। अब सवाल है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा... तो चलिए आइए जान लेते है नीचे इस खबर में-

 | 
Haryana Rain Alert: कई जिलों में हुई बारिश, जानें प्रदेश में अब कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana Rain Alert) हरियाणा में इन दिनों मौसम शुष्क और गतिशील बना हुआ है, जिससे तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कई जिलों में पारा 1 से 3 डिग्री तक चढ़ गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, अगले 12 से 20 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) के अनुसार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बने चक्रवातीय सर्कुलेशन का असर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान होते हुए हरियाणा पर पड़ेगा। इसके चलते मंगलवार रात और बुधवार सुबह 17-18 फरवरी के दौरान सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ सहित पश्चिमी जिलों और रेवाड़ी, गुरुग्राम (gurugram weather update), फरीदाबाद, पलवल व मेवात के साथ झज्जर और रोहतक (rohtak weather update) में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

इस पश्चिमी मौसम प्रणाली (western weather system) को अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मिल रही हल्की नमी के कारण गरज-चमक वाले बादल बन सकते हैं। इसके असर से हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी के साथ कहीं-कहीं छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।

पश्चिमी मौसम प्रणाली का आंशिक प्रभाव 19 फरवरी को भी उत्तरी-पूर्वी जिलों में छिटपुट बूंदाबांदी (Drizzle in north-eastern districts) के रूप में देखने को मिल सकता है। जैसे ही यह प्रणाली हरियाणा से आगे बढ़ेगी, रात और दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी। इसके बाद पश्चिमी हवाएं चलने और तेज धूप खिलने से तापमान में फिर से तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौजूदा परिदृश्य में ठंड की विदाई के साथ गर्मी की हलचल शुरू हो चुकी है। पश्चिमी शुष्क हवाओं के प्रभाव से दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और पारा सामान्य से ऊपर बना हुआ है। फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। इसी बीच मंगलवार को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पहुंच सकता है, जो फिलहाल पाकिस्तान के पूर्वी हिस्से में स्थित है। इससे मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।

प्रदेश के कई जिलों में आंशिक बादल छाए हुए हैं। हिसार में अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान (Maximum temperature in Mahendragarh) 29.2 और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)-

 जिला - न्यूनतम - अधिकतम

भिवानी - 13.5 - 30.5

महेंद्रगढ़ - 13.6 - 29.2

रोहतक - 13.6 - 28.9

अंबाला - 12.8 - 28.7

गुरुग्राम - 12.6 - 28.1

हिसार - 12.5 - 27.9

जींद - 12.2 - 27.1

करनाल - 10.9 - 26.4