home page

Haryana kal ka mausam : अगले 24 घंटे हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, 16 जिलों के लिए IMD का अलर्ट जारी

Haryana kal ka mausam : इन दिनों हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में मानसून की बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में हरियाणा के अलग-अलग शहरों में समय-समय पर मौसम करवट ले रहा है। ऐसे में अब एक बार फिर मौसम विभाग (rain alert) की ओर से वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आगामी समय में हरियाणा के विभिन्न जिलों में मौसम कैसा रहने वाला है।
 | 
Cheque Bounce के मामले को हल्के में न लें, खानी पड़ जाएगी जेल की हवा, जान लें नियम

HR Breaking News (haryana rain alert) हरियाणा में पिछले कई दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है। कई जिलों में अच्छी बारिश भी देखने को मिल रही है। वहीं, इस सीजन में अब तक अनुमान से ज्यादा ही बारिश दर्ज (rain alert news) की गई है।

 

 

वहीं, अब मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है। वेदर अपडेट के अनुसार आज यानी वीरवार को पूरे प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को जहां गर्मी से राहत मिलेगी वहीं, किसानों को भी धान रोपाई के लिए फायदा होने वाला है।


16 जिलों के लिए अलर्ट जारी


मौसम विभाग की ओर से आज जारी वेदर अपडेट में हरियाणा के 16 जिलों में बारिश (haryana me barish) होने की संभावना है। ऐसे में विभाग की ओर से प्रदेश के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।  

अलर्ट जारी किए गए जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात शामिल हैं।

अगले दो दिन हरियाणा का मौसम


मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पॉल ने बताया है कि आगामी 2 दिनों तक हरियाणा (Haryana Rain alert) के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में यहां के लिए अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, इस बार अब तक मानसून में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। 

वहीं, इस दौरान प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में भी वर्तमान मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस बार उत्तर हरियाणा में मानसून के सीजन में बेहतरीन बारिश होने की उम्मीद है।

 

बारिश के दौरान रहें सावधान


वहीं, इस दौरान कई क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश (haryana me barish) को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की भी सलाह दी गई है। ऐसे में यहा भी माना जा रहा कि किसी भी पहाड़ी क्षेत्र में जाने से पहले वहां के मौसम के मिजाज अवश्य जान लें। वहां का वेदर फोरकास्ट देखना बेहद जरूरी है। 

अधिकतम तापमान में हुई गिरावट


इन दिनों जो मौसम में बार-बार परिवर्तन हो रहा है और प्रदेश में मानूसन की बारिश भी देखने को मिल रही है। ऐसे में हरियाणा प्रदेश के तापमान की बात करें तो इसमें गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते दिन यानी बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कटौती देखने को मिली है।

इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य के करीब ही बना हुआ है। बीते दिन यानी बुधवार को राज्य का सबसे गर्मी जिला पलवल दर्ज किया गया है। बुधवार को पलवल का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


 
वहीं, इस दौरान अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की बात करें तो यह नारनौल में हुई है। यहां के अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हुई है। इस बढ़त के बाद नारनौल का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।