home page

IMD Alert : राजस्थान के इन 8 जिलों में मेघगर्जन के साथ बरसेंगे मेघा, IMD ने जारी किया 29, 30 नवंबर तक का अलर्ट

Weather News : राजस्थान में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ लग रहा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने राजस्थान के मौसम (Rajasthan Ka Mausam) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान के 8 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश के आसार जताए गए हैं, जिसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी कर दिया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि राजस्थान का मौसम कैसा बना रहने वाला है।

 | 
IMD Alert : राजस्थान के इन 8 जिलों में मेघगर्जन के साथ बरसेंगे मेघा, IMD ने जारी किया 29, 30 नवंबर तक का अलर्ट

HR Breaking News (Weather News) राजस्थान में मौसम में फेरबदल का दौर जारी है। वैसे तो इन दिनों राजस्थान के कई जिलों में बारिश (Rajasthan Rain Alert) के साथ कोहरे का असर भी देखा जा रहा है। अब हाल ही में मोसम विभाग ने राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि राजस्थान के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में।

 

 

बीते दिनों कैसा रहा राजस्थान का मौसम 
 

राजस्थान में बीते दिनों जोधपुर, उदयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश  (Rajasthan Rain Alert) का पूर्वानुमान जारी किया गया है। वहीं, 28 नवंबर को अजमेर, जयपुर और उदयपुर संभाग में भी कुछ हिस्सों मे मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश (Rajasthan Rain Alert)  के चलते सर्दी बढ़ सकती है।


 

आगामी दो दिनों में मौसम का हाल
 

कल के मौसम की बात करें तो राजस्थान के कई जिलों में 29 और 30 नवंबर को घना कोहरा (dense fog) छाए रहने के आसार है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सलूम्बर, टोंक, और जयपुर जिले में येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) जारी किया है।

दिसंबर के पहले सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम
 

मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में उत्तरी हवाओं के असर से राज्य के न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री तक गिर सकता है। वहीं, शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर (Coldwave) का प्रभाव देखा जा सकता हैं। ऐसे में तापमान में गिरावट के चलते ठंड बढ़ सकती है।
 

मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान (Rajasthan Weather) में आगामी दिनों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि कुछ हिस्सों में बारिश (Weather Forecast) और कोहरे के आसार बने रह सकते हैं। इसके साथ ही   शीतलहर और ठंड के मौसम में सुबह-शाम ठंड बढ़ सकती है।