home page

IMD Delhi NCR Weather : टकराएंगे 2 पश्चिमी विक्षोभ, इस तारीख को होगी बारिश, दिल्ली वाले जान लें पूरे हफ्ते का अपडेट

IMD Delhi NCR Weather : मौसम विभाग के मुताबिक इस हफ्ते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ टकरा रहे हैं। जिसके चलते उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम खराब होगा। ऐसे में आइए नीचे खबर में जान लेते है आने वाले दिनों के मौसम का हाल...
 | 

HR Breaking News, Digital Desk- मौसम विभाग का कहना है कि इस हफ्ते पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक के बाद एक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ टकरा रहे हैं। इससे उत्तर पश्चिमी भारत में मौसम खराब होगा। इन पश्चिमी विक्षोभों का असर उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा।

इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाके भी प्रभावित होंगे। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं। आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो जल्द दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भी बारिश होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, एक ट्रफ के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर एक्टिव है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों पर नजर आएगा।

उत्तराखंड में 13 फरवरी जबकि पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान में 12 फरवरी को हल्की बारिश देखी जा सकती है। यही नहीं एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ 17 और 18 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर दस्तक देगा। इसकी वजह से ऊंचाई वाले इलाकों में छिटपुट बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि इन पश्चिमी विक्षोभों के कारण दिल्ली एनसीआर में 15 फरवरी तक मौसम खराब रहेगा। 15 फरवरी तक दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही देखी जाएगी। IMD की मानें तो 14 फरवरी को दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश देखी जा सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस और हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रति घंटे तक की रहने का अनुमान है।इस बीच दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।