home page

IMD ने जारी किया उत्तर भारत का अगले 5 दिन के मौसम का हाल, जानिये कब तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

weather news today : उतर भारत में इन दिनों लोग कड़ाके की ठंड से परेशान है और इस गलन वाली ठंड ने लोगों का घर से निकलना भी बंद कर दिया है | घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी भी लगभग शून्य हो गयी है जिससे यातायात पर काफी असर पड़ा है | कुछ राज्यों में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही और इसी को देखते हुए IMD ने  अगले 5 दिनों का मौसम का बुलेटिन जारी किया है 

 | 

HR Breaking News, New Delhi : उत्तर भारत में अगले चार से पांच दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, अगले तीन दिनों तक गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बरकरार रहने वाली है। तीन दिनों बाद कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। वहीं, 25 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी होने वाली है।

Ayodhya में cold day की स्थिति पर फिर भी भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे लाखों भक्त, ठंड पर आस्था पड़ी भारी

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार में न्यूनतम तापमान तीन से सात डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। आज सबसे कम तापमान मध्य प्रदेश के दतिया में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा में शीतलहर देखी गई है।

बहुत घना कोहरा पड़ने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी की रात से 27 जनवरी की सुबह तक घने से बहुत घना कोहरा पड़ने वाला है। वहीं, राजस्थान में 22 जनवरी से 26 जनवरी की सुबह तक और मध्य प्रदेश में 22 से 24 जनवरी तक घने से बहुत घना कोहरा पड़ेगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में 22 से 24 जनवरी, बिहार में 22 से 27 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब, हरियाणा में 22 और 23 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। वहीं, उत्तरी राजस्थान में 22 से 24 जनवरी के बीच कोल्ड डे के हालात रहेंगे।

पंजाब और हरियाणा में ठंड का कहर जारी

Ayodhya में cold day की स्थिति पर फिर भी भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे लाखों भक्त, ठंड पर आस्था पड़ी भारी


वहीं, पंजाब और हरियाणा में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिली और कई स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में मौसम कार्यालय ने बताया कि पंजाब में बठिंडा भीषण ठंड की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरदासपुर में भी रात में जमा देने वाली सर्दी रही और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री और पटियाला में 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में रात का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ भीषण ठंड का सामना कर रही है जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और नारनौल समेत कई स्थान शीत लहर की चपेट में हैं। सिरसा और फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।