home page

IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, अगले चार दिन इन 13 राज्यों में बरसेंगे बदरा

Latest Monsoon Prediction : देखा जा रहा है कि देशभर में मौसम करवट ले रहा है। मौसम विभाग (IMD Monsoon Latest Update) में भी आने वाले दिनों के मौसम को लेकर बाद अपडेट जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि आने वाले चार दिनों के अंदर देश के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आने वाले। दिनों में कैसा रहेगा आपके यहां का मौसम...
 | 
IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, अगले चार दिन इन 13 राज्यों में बरसेंगे बदरा

HR Breaking News, Digital Desk - मानसून स्पीड (Monsoon Latest Update) पकड़ने को तैयार हैं। अगले 4 दिन मानसून खूब बरसने वाला है, क्योंकि 30 जून तक मानसून पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत को पूरी तरह कवर कर लेगा। 19 मई को देश में एंट्री करने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूर्वी, मध्य और उत्तर भारत में आगे बढ़ने (latest weather updates)को तैयार है और देरी की भरपाई भी करेगा।


क्योंकि मौसम विभाग (weather department) की पूर्व भविष्वाणी के अनुसार, मानसून इस बार 100 प्रतिशत से ज्यादा बरसेगा, इसलिए अगले 4 दिन देश के करीब 13 राज्यों में भारी बारिश होने की उम्मीद (heavy rain expected) है। इन राज्यों में घने काले बादल छाए हुए हैं और कभी भी बारिश हो जाएगी। इसलिए मौसम विभाग (latest weather updates) ने लोगों को सावधान रहने और किसानों को अपनी फसलों का बचाव करने का सुझाव दिया है।


बंगाल की खाड़ी में धीमा होने लगा मानसून (Monsoon Latest Update)


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में 27 से 30 जून तक गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। 29 जून तक मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ को कवर कर लेगा।


दिल्ली और इसके आस-पास के शहरों में गुरुवार से रविवार तक गरज चमक के साथ बादल बरसेंगे, जिससे तापमान 2 डिग्री और गिरने की संभावना है। मानसून बंगाल की खाड़ी में धीमा होने लगा है और अरब सागर में तेजी पकड़ने लगा है। ऐसे में उत्तर भारत के पूर्वी और पहाड़ी राज्यों में बारिश होने की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

मानसूनी और चक्रवाती हवाएं बहने से होगी बारिश (chances of rain)


मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पश्चिमी मानसूनी हवाएं बह रही हैं, जिनके कारण सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में 29 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश (24 घंटों में 34.5-204.4 मिलीमीटर) होने का अनुमान है। 


पंजाब से उत्तर-पश्चिमी मानसून की हवाएं बंगाल की खाड़ी से बहने के कारण गुरुवार से बिहार, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में भारी बारिश (24 घंटों में 64.5-115 मिलीमीटर) होने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। 


शुक्रवार और शनिवार को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश और उससे सटे गुजरात में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। झारखंड और ओडिशा में भी भारी से भारी बारिश हो सकती है।

25 जून तक सामान्य से कम बरसे बादल


मौसम विभाग के अनुसार, (According to meteorological department) महाराष्ट्र और केरल के समुद्री तटों पर चक्रवाती हवाएं चलने से भारी से बहुत भारी बारिश (24 घंटों में 100 मिलीमीटर) होने की संभावना है। कोंकण और गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अगले 4 दिन अच्छी बारिश हो सकती है। मंगलवार तक, पूरे भारत में सामान्य से 19 प्रतिशत कम बारिश हुई। इसकी मात्रा करीब 103.3 मिलीमीटर रही।


जिन राज्यों में मानसून पहुंचा है, वहां 25 जून तक बारिश की स्थिति पश्चिम बंगाल (-67%), गुजरात (-51%), ओडिशा (-42%), केरल (-37%), मिजोरम (-36%), नागालैंड (-32%), अरुणाचल प्रदेश (-28%), मध्य प्रदेश (-24%) और गोवा (-11%) रही। ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि जून के बाकी 4 दिन भी देश में बारिश सामान्य से कम ही होगी।