IMD Weather Alert : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इतने दिन होगी झमाझम बारिश
Weather Alert : इन दिनों बिहार ही नहीं बल्कि देश के सभी राज्यों में मौसम काफी परिवर्तनशील बना हुआ है। देश के लगभग हर क्षेत्र में मानसून पुरजोर से बरस रहा है। बिहार राज्य में भी इस बार मानसून के दौरान जमकर बारिश दर्ज की जा रही है। इस बार बिहार में सामान्य से 26% कम बारिश देखने को मिली है। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आने वाले 48 घंटे में बिहार राज्य में मौसम की क्या कुछ स्थिति रहने वाली है।
HR Breaking News (Weather Alert) बिहार में मानसून काफी दिनों से सक्रिय भूमिका में है। इस दौरान पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी वेदर अपडेट में बताया गया है कि आने वाले 48 घंटे में उतरी बिहार के सभी जिलों में काफी तेज बारिश (Heavy Rain Alert) देखने को मिल सकती है।
इसी के मद्देनजर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बिहार के आठ जिलों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) के अनुसार वाले 48 घंटे में एक और जहां उत्तरी जिलों में काफी भीषण बारिश होगी, वहीं दक्षिणी जिलों में मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।
विभाग का यह पूर्वानुमान अगर सही जाता है तो तापमान में भी कटौती संभावित है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी वेदर अपडेट में बिहार राज्य के आठ जिलों में भीषण बारिश देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
3 घंटे में यहां बरसेंगे बदरा
बिहार राज्य में आगामी 48 घंटे में मौसम (IMD rain) पूरी तरह बदलने वाला है। वहीं, पटना मौसम के अंदर की ओर से जारी वेदर अपडेट में बताया गया है कि आने वाले 3 घंटे में औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, अररिया, किशनगंज, नालंदा और मधेपुरा जिले में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इस दौरान बादल गरजने और बिजली पड़ने की भी संभावना है। क्षेत्र में हवा की गति संभावित 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।
यहां होगी भीषण बारिश
मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार बिहार राज्य के कटिहार, किशनगंज, सुपौल, अररिया व पूर्णिया जिले में काफी भयंकर बारिश होने की संभावना है।
लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से यहां के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही राहत दलों को भी हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं।
दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, सारण, मधुबनी व सीतामढ़ी जिले में भी भयंकर बारिश होने का अलर्ट (barish ka alert) जारी किया गया है। इन सभी जिलों में हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। साथ ही इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है।
जाने कहां के लिए जारी है येलो अलर्ट
विभाग की ओर से वेदर अपडेट के अनुसार दक्षिण बिहार (Bihar me barish) के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण बिहार के नालंदा, पटना, नवादा, गया, औरंगाबाद, शेखपुरा, जमुई, रोहतास, कैमूर, बांका व लखीसराय जिले में तेज बरसात की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से यहां के नागरिकों को हर वेदर अपडेट पर नजर बनाए रखने का आग्रह किया गया है।
