home page

Sarso Oil सरसों तेल में तगड़ी बढ़ोतरी, दाल हुई सस्ती, जानिए ताजा मंडी भाव

Mandi Taza Bhav महंगाई की मार से परेशान लोगों को यह खबर बेहद चिंता में डालने वाली है। मंडी के ताजा भाव ( Aaj ke mandi bhav) के अनुसार सरसों तेल (Mustrad oil) में तगड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर दाल के दामों (pulse prices) में पहले से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। आइए नीचे खबर में जानते है मंडी के ताजा भाव (Mandi ke taza bhav)
 
 | 

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में मंगलवार को पामोलीन कांडला तेल कीमतों में तेजी आई तथा सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चे पामतेल (सीपीओ) में गिरावट देखने को मिली। दूसरी ओर सरसों और मूंगफली तेल-तिलहन, बिनौला एवं पामोलीन तेल के भाव पूर्ववत बने रहे। दूसरी तरफ इंदौर के खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को मूंगफली तेल 10 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड के भाव में 10 प्रति 10 किलोग्राम की कमी हुई। तिलहन में सरसों 200 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।

 

दालें सस्तीं

 इंदौर के संयोगिता गंज अनाज मंडी में मंगलवार को चना कांटा 50 रुपये और उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी हुई। मूंग 150 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी। तुअर (अरहर) की दाल 100 रुपये, मूंग की दाल 100 रुपये और मूंग मोगर के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई।

पामोलीन कांडला कीमत में सुधार
     

बता दें सीपीओ का आयात करना सस्ता बैठता है, और तेल कारोबारी सीपीओ से पामोलीन बना रहे हैं जिससे यहां उद्योग चल रहा है। मौजूदा स्थिति में पामोलीन का भाव बेपड़ता होने से आयातकों ने पामोलीन का आयात करना बंद कर दिया है। पामोलीन कांडला का भाव पड़ता (खरीद भाव के मुकाबले स्थानीय भाव महंगा है) होने की वजह से पामोलीन कांडला कीमत में सुधार है। मांग होने के बीच सामान्य कारोबार के दौरान सरसों और मूंगफली तेल-तिलहन के भाव पूर्ववत रहे। बिनौला में कारोबार खत्म हो चुका है और इसके भाव भी जस के तस रहे।
          
     दिल्ली मंडी में  मंगलवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे

     सरसों तिलहन - 7,465-7,515 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
     मूंगफली - 6,790 - 6,925 रुपये प्रति क्विंटल।
     मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 15,900 रुपये प्रति क्विंटल। 
     मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,655 - 2,845 रुपये प्रति टिन।
     सरसों तेल दादरी- 15,200 रुपये प्रति क्विंटल। 
     सरसों पक्की घानी- 2,380-2,460 रुपये प्रति टिन। 
     सरसों कच्ची घानी- 2,420-2,525 रुपये प्रति टिन। 
     तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।   
     सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,800 रुपये प्रति क्विंटल। 
     सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल। 
     सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 14,150 रुपये प्रति क्विंटल। 
     सीपीओ एक्स-कांडला- 13,600 रुपये प्रति क्विंटल।
     बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,000 रुपये प्रति क्विंटल। 
     पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।  
     पामोलिन एक्स- कांडला- 14,100 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।  
     सोयाबीन दाना - 6,825-6,925 रुपये प्रति क्विंटल।  
     सोयाबीन लूज 6,525- 6,625 रुपये प्रति क्विंटल। 
     मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल। 
इंदौर में मूंगफली तेल, सोयाबीन रिफाइंड के भाव में कमी

तिलहन

सरसों (निमाड़ी) 6300 से 6500
नया रायड़ा 6100 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल।
तेल

मूंगफली तेल इंदौर 1620 से 1630,
सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 1485 से 1490,
सोयाबीन साल्वेंट 1460 से 1465,
पाम तेल 1510 से 1515 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।
कपास्या खली

कपास्या खली इंदौर 2175,
कपास्या खली देवास 2175,
कपास्या खली उज्जैन 2175,
कपास्या खली खंडवा 2150
कपास्या खली बुरहानपुर 2150 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी।
कपास्या खली अकोला 3275 रुपये प्रति क्विंटल।
इंदौर में चना कांटा, उड़द के भाव में तेजी

Mandi Bhav :दालों के भावों में भारी गिरावट, 3 साल का तोड़ा रिकॉर्ड
दलहन   

चना (कांटा) 4675 से 4700,
मसूर 6700 से 6725,
तुअर (अरहर) निमाड़ी (नई) 5500 से 5900, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6200 से 6400, तुअर (कर्नाटक) 6400 से 6500,
मूंग 5800 से 6000, मूंग हल्की 5100 से 5400,
उड़द 6500 से 7000, उड़द मीडियम 5500 से 6500, नया उड़द 6300 से 6650 रुपये प्रति क्विंटल।
दाल

तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8000 से 8100,
तुअर दाल फूल 8200 से 8400, 
तुअर दाल (नई) 8700 से 9400,
आयातित तुअर दाल 7800 से 7900,
चना दाल 5750 से 6250,
मसूर दाल 8000 से 8300,
मूंग दाल 7600 से 7900,
मूंग मोगर 8500 से 8800,  
उड़द दाल 8400 से 8700, 
उड़द मोगर 9200 से 9500 रुपये प्रति क्विंटल।
चावल
बासमती (921) 10000 से 11000,
तिबार 8000 से 8500,
दुबार 7000 से 7500,
मिनी दुबार 6500 से 7000,
मोगरा 3500 से 6000, 
बासमती सैला 6500 से 9000, 
कालीमूंछ 7500 से 8000
राजभोग 6800 से 7000,
दूबराज 3500 से 4500,
परमल 2500 से 2650, 
हंसा सैला 2450 से 2650, 
हंसा सफेद 2350 से 2450, 
पोहा 3700 से 4100 रुपये प्रति क्विंटल।