home page

एक बार फिर मौसम ने बदली करवट, इन राज्यों में होगी भयंकर बरसात

Weather Update : देशभर के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग में जानकारी देते हुए बताया है कि अब आने वाले कुछ दिनों में कई राज्यों में झमाझम बारिश (Rain Alert) होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं आज के मौसम का हाल-
 | 
एक बार फिर मौसम ने बदली करवट, इन राज्यों में होगी भयंकर बरसात 

HR Breaking News (today weather update) नवंबर के महीने की शुरुआत हुए आज 6 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी तक भी कंपकंपाने वाली ठंड की शुरुआत नहीं हुई है। इस बीच मौसम विभाग में (IMD Rain Alert) अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अब देश के अधिकतर राज्य में बारिश होगी, जिसकी वजह से तापमान में निरंतर गिरावट आएगी और ठंड भी शुरू हो जाएगी। चलिए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

 


दिल्ली एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर 

 

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रदूषण की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार द्वारा प्रदूषण को कम करने के लिए कई कोशिश की जा रही है लेकिन फिर भी कई इलाकों (Delhi NCR Weather) का एक्यूआई 300 से ऊपर ही बना हुआ है। मौसम विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि 6 से 8 नवंबर तक दिल्ली में कोहरा छाया रहेगा। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाने की उम्मीद है। 


उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का हाल 

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। बता दें कि अब एक बार फिर से यूपी (Uttar Pradesh Ka Mausam) में दिन में धूप और रात में ठंड देखी जाएगी। इसके अलावा सुबह के समय कोहरा भी छाया रहने वाला है। हालांकि अब मौसम का मिजाज बदल गया है।

वहीं 6 नवंबर तक प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इस अवधि के दौरान दोनों हिस्सों (UP Weather Update) में सुबह के समय कुछ कुछ जगहों पर कोहरा भी देखा जा रहा है। इसके अलावा 7 और 8 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ बना रहने वाला है। 

बिहार में होगी बरसात 

मौसम विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि बिहार में फिलहाल मौसम का मिजाज साफ रहा है। वहीं तापमान में हल्की गिरावट भी आने वाले तीन दिनों में दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा अगले 3 दिनों में कुछ कुछ (Bihar weather Forecast) जगह पर हल्की बारिश भी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा उत्तर बिहार में सुबह के समय हल्का कोहरा छाये रहने की उम्मीद है।

उत्तराखंड में लुढ़केगा तापमान 

उत्तराखंड के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि यहां पर 6 से 8 नवंबर तक मौसम साफ (Uttrakhand ka mausam) रहने वाला है। हालांकि उत्तराखंड के कुछ मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

वहीं देहरादून सहित उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, (Uttrakhand Weather Forecast) रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। दिन के समय मौसम सामान्य रहने से राहत होगी। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं लोगों को परेशान करने वाली है।