PM Kisan Yojana : किसान सम्मान निधि की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, ऐसे करें चेक
PM Kisan Yojana : अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं और 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपको यह किस्त मिलेगी या नहीं। दरअसल, वेरिफिकेशन के दौरान सरकार को कई अनियमितताएं मिली थीं, जिसके चलते लाखों लाभार्थियों की किस्तें रोकी जा चुकी हैं... आइए नीचे खबर में जान लेते है इसे कैसे चेक करें-
HR Breaking News, Digital Desk- (PM Kisan Yojana 22th Installment) भारत सरकार देशभर के करोड़ों किसानों की मदद के लिए कई योजनाएं चला रही है। इनमें से एक प्रमुख योजना पीएम किसान सम्मान निधि योजना है, जिसके तहत किसानों को आर्थिक सहायता (financial assistance to farmers) प्रदान की जाती है। अब तक इस योजना के तहत किसानों को 21 किस्तें मिल चुकी हैं, और अब वे 22वीं किस्त के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अगर आप भी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी (Beneficiaries of PM Kisan Samman Nidhi Yojana) हैं और 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपको यह किस्त मिलेगी या नहीं। दरअसल, वेरिफिकेशन के दौरान सरकार को कई अनियमितताएं (irregularities) मिली थीं, जिसके चलते लाखों लाभार्थियों की किस्तें रोकी जा चुकी हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कहीं आपकी 22वीं किस्त इस बार प्रभावित तो नहीं होगी।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपको पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (22nd installment of PM Kisan Yojana) मिलेगी या नहीं, तो आप लाभार्थियों की लिस्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने व्यक्तिगत स्टेटस की भी जांच कर सकते हैं ताकि साफ हो जाए कि आपकी किस्त इस बार जारी होगी या नहीं।
कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त फरवरी में जारी होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसलिए तारीख को लेकर पूरी तरह पुख्ता जानकारी उपलब्ध नहीं है।
पीएम किसान लाभार्थी लिस्ट जांचने का तरीका-
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट पर जाकर Beneficiary List वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव सेलेक्ट करें।
- Get Report वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपके सामने आपके गांव की लाभार्थी लिस्ट खुल जाएगा, जहां आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें पीएम किसान योजना का स्टेटस-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट http://www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
- यह पर Know Your Status वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और OTP की मदद से लॉगिन करें।
- इसके बाद आपका पूरा स्टेटस दिखाई देने लगेगा।
- इसमें आपकी एलिजिबिलिटी, e-KYC स्टेटस और आखिरी किस्त कब आई थी, इसकी पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।
पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया-
- आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज में दिखाई दे रहे Farmers Corner में जाए।
- e-KYC विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी भेजें।
- अपने रजिस्टर्ड नंबर पर आएं ओटीपी को दर्ज करें और सब्मिट करें।
- प्रोसेस पूरी होने के बाद आपको e-KYC सफल होने का मैसेज मिलेगा।
इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?
- आधार कार्ड रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- आधार लिंक बैंक अकाउंट
