home page

PM Kisan Yojana: सरकार ने कर दिया ऐलान, जाने किस दिन आएगी 22वीं किस्त

PM Kisan Yojana - सरकार ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी जाएगी। इस बार की किस्त  को जारी की इस तारीख को जारी की जाएगी। किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में 2,000 रुपये मिलेंगे, जिससे उनकी खेती और रोजमर्रा की जरूरतों में मदद होगी-

 | 
PM Kisan Yojana: सरकार ने कर दिया ऐलान, जाने किस दिन आएगी 22वीं किस्त

HR Breaking News, Digital Desk- (PM Kisan Yojana Ki 22th Installment Kab Ayegi) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना के तहत किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद सरकार (government) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि योजना की 22वीं किस्त इस हफ्ते जारी की जाएगी।

योजना के तहत किसानों के बैंक खातों (bank accounts) में सीधे आर्थिक मदद भेजी जाती है, जिससे उनकी आय बढ़ती है और खेती संबंधी खर्चों को आसानी से पूरा किया जा सकता है। अब जब 22वीं किस्त की तारीख का एलान हो गया है, किसान इसे लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

पहले जान लें किन लोगों को मिलता है योजना का लाभ-

- योजना के तहत हर किसान को आर्थिक मदद सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।

- यह राशि खेती के खर्चों, बीज, उर्वरक और अन्य कृषि गतिविधियों में उपयोग की जा सकती है।

- इससे किसानों की आमदनी में स्थिरता आती है और वे अपने खर्चों को आसानी से प्रबंधित कर सकते हैं।

पीएम-किसान योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी शर्तें-

- पीएम किसान योजना का लाभ (Benefits of PM Kisan Yojana) लेने के लिए किसानों का आधार और बैंक अकाउंट लिंक होना अनिवार्य है।

- अगर इन विवरणों में कोई त्रुटि होती है या जानकारी अधूरी होती है, तो भुगतान में देरी हो सकती है।

 आखिर कब आएगी 22वीं किस्त-

हाल ही में यह चर्चा चल रही थी कि पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (22nd installment of PM Kisan Yojana) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से जोड़कर जारी की जा सकती है। खबरें थीं कि 13 मार्च 2026 को पीएम मोदी (PM Modi) असम के कोकराझार का दौरा करेंगे, जहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन होगा। इसी कार्यक्रम के दौरान संभावना जताई जा रही थी कि किसानों के खातों में 22वीं किस्त सीधे जमा (22nd installment directly deposited into farmers' accounts) की जाएगी, जिसमें हर किसान को 2,000 रुपये मिलेंगे।

अब इन चर्चाओं को खत्म करते हुए सरकार ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। घोषणा के अनुसार, 13 मार्च को किसानों के खातों में 22वीं किस्त भेजी जाएगी। जैसे ही सरकार ने यह जानकारी साझा की, किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार की किस्त से जुड़ी जानकारी पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट (Official website of PM-KISAN) और एक्स (X) अकाउंट के माध्यम से भी उपलब्ध कराई गई है।

कब शुरू हुई थी ये योजना-
जानकारी के अनुसार, किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए इस योजना की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को की गई थी। योजना के तहत हर चार महीने में 2,000 रुपये यानी सालाना कुल 6,000 रुपये सीधे किसानों के खातों (farmers account) में भेजे जाते हैं, ताकि उन्हें खेती और अन्य जरूरी खर्चों में सहारा मिल सके।