home page

Delhi NCR में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, भविष्य में ऐसा रहेगा वातावरण

Delhi NCR : इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। मानसून की विदाई पूरी तरह हो चुकी है और सभी क्षेत्रों में ठंड का आगाज हो चुका है। ऐसे में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मौसम में परिवर्तन साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली और एनसीआर में ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ा हुआ है। 

 | 
Delhi NCR में ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण, भविष्य में ऐसा रहेगा वातावरण

HR Breaking News (New Delhi NCR) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम को लेकर अपडेट विभाग की ओर से जारी कर दिया गया है। भारत मौसम विभाग के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम साफ रहने वाला है। विभाग का मानना है कि दिनभर धूप भी निकली रहेगी।  हालांकि, आज सुबह के समय राजधानी दिल्ली में एक्यूआई (AQI) खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। 

 

 

होने लगा है ठंड का एहसास


राजधानी दिल्ली और एनसीआर (Delhi NCR) में बदलते मौसम के बीच तापमान में कटौती देखने को मिल रही है। ऐसे में लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि वर्तमान में सुबह-शाम ही ठंड हो रही है। दिन भर धूप निकली रहने से दिन के समय लोगों को गर्मी का भी सामना करना पड़ रहा है। 

वहीं, दिल्ली और एनसीआर (Delhi or  NCR) में सुबह-शाम के समय हल्का कोहरा और धुंध भी छाने लगी है। दिवाली के बाद से ही राजधानी दिल्ली समेत देश के कई क्षेत्रों में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में अगर हवा की गति बढ़ती है तो दिल्ली वासियों को प्रदूषण से कुछ राहत जरूर मिल सकती है। 


जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग की ओर से जो आज यानी 8 नवंबर के मौसम को लेकर पूर्वानुमान लगाया गया है उसके अनुसार राजधानी दिल्ली में दिन भर मौसम साफ बना रहेगा। हालांकि सुबह व शाम को दिल्ली और एनसीआर में कोहरा और स्मोग भी छाए रहने की संभावना है। 

वहीं, इस दौरान राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार आगामी दिनों में राजधानी दिल्ली में बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि तापमान में कटौती होने की संभावना बनी हुई है। 


अगर हम बात करें बीते दिन के मौसम (Mausam ka alert) की तो बीते दिन यानी शुक्रवार को राजधानी में सुबह से ही धूप निकली रही थी। हालांकि उच्च हिमालय क्षेत्र में जो हवाओं की गति बनी हुई है उसके चलते दिल्ली के तापमान में भी कटौती दर्ज की गई है। बीते दिन राजधानी दिल्ली का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है। 


7 नवंबर को राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। ऐसे में बीते दिन का तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है। 7 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।