Rajasthan Rain : मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान के इन 5 शहरों में फिर होगी तूफानी बारिश
Rajasthan News : राजस्थान में मौसम में खूब बदलाव देखा जा रहा है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया था कि राजस्थान से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अब एक बार फिर पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि मानसून की विदाई के बाद भी राजस्थान के इन 5 शहरों में बारिश के आसार है।
HR Breaking News : (Rajasthan Rain) राजस्थान में इस बार मौसम में बदलाव के चलते मौसम विभाग को भी हैरानी हो रही है। इस बार राजस्थान में मानसून पल-पल करवट बदल रहा है और अब राजस्थान (Rajasthan Weather) में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम भी लगातार करवटें ले रहा है। अब हाल ही में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि अभी प्रदेश के 5 शहरों में एक बार फिर तूफानी बारिश देखने को मिल सकती है।
कैसा रहेगा राजस्थान का मौसम
मौसम विभाग (MD Rain Alert In Rajasthan) का कहना है कि अगले चार- पांच दिन में मानसून विदा होने वाला है, लेकिन अब पूर्वानुमान अनुसार तीन दिन बाद प्रदेश के कुछ जिलों में फिर से तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इस नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते कल 27 सितंबर और रविवार 28 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश के आसार है।
एक्टिव हो रहे है पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान (Rajasthan Rain Alert) में एक के बाद एक लगातार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होते दिखाई दे रहे हैं। बीते हफ्ते भी 18 सितंबर को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से जयपुर सहित 15 जिलों में बारिश हुई थी। इस पश्चिमी विक्षोभ का असर चार से पांच दिन तक रहा। अब हाल ही में एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होता हुआ दिखाई दे रहा है।
इस जगह रहा सबसे गर्म मौसम
बीते दिनों पश्चिमी राजस्थान (Rajasthan Weather Temprature ) में मौसम शुष्क बना रहा है। जबकि पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की बरसात देखने को मिली है। वहीं, जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र केमुताबिक राजस्थान में सबसे ज्यादा बारिश राजसमंद के नाथद्वारा में 04.0 मिमी रिकॉर्ड की गई है। वही सबसे अधिक तापमान श्री गंगानगर में 38.8 डिग्री और सिरोही में न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
राजस्थान का तापमान
आईएमडी के मुताबिक आज 26 सितंबर को न्यूनतम तापमान अजमेर (Ajmer Ka Mausam) में 22.4° दर्ज किया गया। वहीं, भीलवाड़ा में 23.0°न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। साथ ही वनस्थली में 22.2°, अलवर में 25.6°, पिलानी में 22.5°, सीकर में 22.5°, कोटा में 24.9°, चितौड़गढ़ में 23.8°, उदयपुर में 24.3°, सिरोही में 18.1°, करौली में 23.1°, दौसा में 24.6°, प्रतापगढ़ में 23.9°, झुंझुनूं में 23.9°, बाड़मेर में 24.8°, जैसलमेर में ,23°, जोधपुर में 24.4°, पाली में 22° रिकॉर्ड किया गया है।
कब तक चलेगा बारिश का सिलसिला
मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने पूर्वानुमान जारी किया है कि पश्चिमी राजस्थान में अगले 2 से 3 दिन मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान दिन में तेज धूप रहने के साथ तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच बढ़ने के आसार है। वही, आईएमडी के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर 28 सितंबर से मौसम (Rajasthan Ka Mauam) बदल सकता है और बारिश होने के आसार है। आईएमडी के मुताबिक नए सिस्टम से राजस्थान में 3 अक्टूबर तक बारिश के आसार नजर आयेंगे।
