home page

Sarso Rate Hike : सरसों रेट में तगड़ा उछाल, बिहार, हरियाणा, राजस्थान जानिये कहां बिक रही महंगी

Sarso Rate 2025 : सरसों उत्पादक किसानों की चांदी हो गई है। इस बार किसानों को सरसों का सही रेट मिल रहा है। देश की ज्यादातर मंडियों में सरसों का भाव हाईलेवल पर चल रहा है। सीजन के समय सरसों (Sarso Ka Bhav) में हल्की गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब सरसों के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं सरसों का ताजा भाव 
 | 
Sarso Rate Hike : सरसों रेट में तगड़ा उछाल, बिहार, हरियाणा, राजस्थान जानिये कहां बिक रही महंगी 

HR Breaking News - (sarso price hike)। सरसों के रेट पिछले काफी दिनों से लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। सरसों में हो रही जबरदस्त बढ़ौतरी के चलते इसके रेट सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं जिन किसानों ने सीजन के समय सरसों का स्टॉक किया था अब वह अपनी फसलों को लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं।  देश की अधिकांश मंडियों में सरसों के भाव अब हाईलेवल पर जा पहुंचे हैं। 

जुलाई माह के बाद से सरसों के रेट (musturd price today) और ज्यादा हाई हो गए हैं। इस समय मंडियों में सरसों की तेजी से खरीद-फरोख्त हो रही है। नमी वाली सरसों के दाम बेशक थोड़े कम हैं लेकिन सूखी सरसों का रेट (sarso maximum price) सीजन के शुरुआती रेट से करीब 1000 रुपये ऊपर जा पहुंचा है। 


7500 रुपये प्रति क्विंटल से उपर बिक रही सरसों - 


बता दें कि जुलाई महीने में सरसों का रेट 7500 रुपये प्रति क्विंटल था जब अब इसके भाव में करीब 300 से 400 रुपये की तेजी आई है। इससे सरसों का भाव (Sarso Rate Today) अब 7800 से 7900 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। इस साल सरकार ने 5950 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है और ज्यादातर मंडियों में सरसों MSP से ऊपर बिक रही है। बाजार जानकारों का कहना है कि कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में सरसों तेल की डिमांड बढ़ने से इसके रेट हाई हो सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि नवंबर तक सरसों के रेट (Sarso ka rate) में तेजी देखने को मिल सकती है। 


हरियाणा में बदले सरसों के रेट - (sarso price haryana)

आदमपुर मंडी में सरसों का भाव  6995 
हिसार में सरसों का भाव 6875 
ऐलनाबाद मंडी में सरसों का रेट 7204 
रेवाड़ी मंडी में सरसों का भाव 6980 


राजस्थान में सरसों का भाव - (rajasthan sarso price) 

श्रीगंगानगर मंडी में सरसों का रेट 7390 
जयपुर में सरसों का रेट 7450 
जोधपुर मंडी में सरसों का रेट 7500 
मेड़ता मंडी में सरसों का भाव 7482 


बिहार की मंडियों में सरसों का रेट- (sarso price today)

आरा मंडी में सरसों के रेट 7360 
गया में सरसों का रेट 7500  
पटना मंडी में सरसों के दाम 7420 

उत्तर प्रदेश में सरसों के दाम - (UP sarso price) 


इटावा मंडी में सरसों का रेट 6958 
मौदाहा मंडी में सरसों का रेट 7215 
मेरठ मंडी में सरसों का भाव 6988 
ग्वालियर मंडी में सरसों का भाव 7265