Today weather : दिल्ली में बाढ़ का खतरा, यूपी-बिहार और पंजाब सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
Weather Update :देशभर में पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। आज के मौसम के बारे में बात करें तो आज भी यहां पर झमाझम बारिश का दौर बरकरार रहने वाला है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट (Rain Alert) दर्ज की जाने की उम्मीद है। वहीं लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलने वाली है।
HR Breaking News (Aaj ka mausam)। पिछले काफी समय से मानसून देश भर में तीव्रता दिख रहा है। लगातार बारिश लोगों को परेशान कर रही है और जल भराव (Today weather Update) की स्थिति होने की वजह से लोगों के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में यह जानना काफी ज्यादा जरूरी है कि आने वाले दिनों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। खबर में जानिए इस बारे में पूरी जानकारी।
दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी और बारिश की उम्मीद लगाई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी के कई मौसम केंद्रों पर बारिश (Rain alert in Delhi) होने की उम्मीद लगाई है। सफदरजंग में 7.6 मिमी, पालम में 13.3 मिमी, लोधी रोड में 3.2 मिमी, रिज में 5.2 मिमी। वहीं आया नगर में कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है। इस दौरान दिल्ली में बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
यूपी में मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश में चार दिनों तक मौसम में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। इसके बाद मौसम के बदलने की उम्मीद लगाई जा रही है। 10 सितंबर से प्रदेश की पूर्वी हिस्से से मौसम बदलने की उम्मीद लगाई जा रही है। प्रदेश (UP Weather Update) में 10 और 11 सितंबर को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल प्रदेश में भारी बारिश होने की कहीं भी उम्मीद नहीं है।
बिहार में बारिश करेगी लोगों को परेशान
मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार (Bihar ka mausam) में आज बारिश होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश होने के आसार है। हालांकि 11 से 18 सितंबर के बीच कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश (Heavy rain alert) होने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
पंजाब में बाढ़ ने किया लोगों को परेशान
पंजाब में बाढ़ आने की वजह से हालात काफी मुश्किल भरी हो गई हैं। राहत एवं बचाव कार्य प्रशासन द्वारा लगातार किये जा रहे हैं। राज्य में जानलेवा बाढ़ ने अब तक लोगों के जनजीवन को भी अस्त वयस्त कर दिया है। हालांकि आज बारिश (Flood in Punjab) न होने से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
