home page

Aaj ka Mausam : 3 फरवरी को फिर से बारिश की चेतावनी, हरियाणा, यूपी, राजस्थान समेत इन राज्यों में बरसेगा पानी

Aaj ka Mausam : उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 3 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश (today weather update) के आसार हैं, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है-

 | 
Aaj ka Mausam : 3 फरवरी को फिर से बारिश की चेतावनी, हरियाणा, यूपी, राजस्थान समेत इन राज्यों में बरसेगा पानी

HR Breaking News, Digital Desk- (Aaj ka mausam) उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Weather Update) समेत पूरे उत्तर भारत में दिखाई देगा। इसके चलते पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी-

दिल्ली (Delhi Weather Update) में सोमवार को कोहरा छाए रहने के बाद आज राजधानी के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के चलते तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं मौसम विभाग ने कल दिल्ली में हल्का कोहरा पड़ने की संभावना भी जताई है। आज राजधानी में न्यूनतम तापमान करीब 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी-बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम-

यूपी (UP ka Mausam) और बिहार भले ही एक-दूसरे से सटे राज्य हों, लेकिन दोनों का मौसम अलग-अलग बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में आज तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, सोनभद्र, महोबा, ललितपुर, झांसी, प्रयागराज, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, मऊ, प्रतापगढ़ और बलिया में बारिश की संभावना है। वहीं बिहार में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। आज पटना (patna weather update) का न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट-

उत्तराखंड (Uttrakhand ka mausam) में भी मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार, आज नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल में बारिश की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश में आज बर्फबारी के आसार-

मौसम विभाग ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश (Snowfall in Himachal Pradesh today) के मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, राज्य में मंगलवार को हल्की बर्फबारी और बारिश हो सकती है, जिसके बाद अगले रविवार तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में शुक्रवार को भी हल्की बर्फबारी और बारिश (Light snowfall and rain) देखने को मिल सकती है।

देश के इन 9 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट-

उत्तर प्रदेश

हरियाणा

उत्तराखंड

हिमाचल

राजस्थान

मध्य प्रदेश

गुजरात

जम्मू-कश्मीर

लद्दाख

राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का हाल-

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान (Rajasthan weather update) के कई इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक यह दौर अभी जारी रहने वाला है और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। आईएमडी के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।