Kal Ka Mausam : दिल्ली, बिहार-यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
IMD Weather : उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में बारिश का दौर थम गया है। अब पिछले काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ है। दिन में तेज धूप खिलती है और रात और सुबह के समय ठंड का एहसास होने लगा है। अब सर्दी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। IMD ने बताया है कि राजधानी दिल्ली, बिहार और यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - (weather update)। कल दिवाली का त्योहार है और ऐसे में लोगों में टेंशन बनी हुई है कि कल के दिन बारिश न हो। वैसे तो काफी दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और बारिश का सिलसिला बिल्कुल रूक गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं दि कल दिल्ली, यूपी (UP Ka Mausam) और बिहार में मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम -
दिल्ली (Delhi Weather) में कल यानी दिवाली पर मौसम दिन में साफ बना रहेगा। लेकिन रात में प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड तोड़ सकता है। बताया जा रहा है कि दिवाली की रात AQI 400 को पार कर सकता है। दिवाली के अगले दिन मास्क पहनकर निकलने की सलाह दी गई है। चारों ओर धुंध के चलते दिन में ही रात का नजारा रहेगा। मौसम विभाग (Mausam Update) ने कल बारिश होने की कोई संभावना नहीं जताई है।
यूपी में मौसम का हाल -
उत्तर प्रदेश (UP Mausam) में दिवाली पर बारिश नहीं होगी। मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। रात के समय तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। सुबह के समय भी तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
क्या बिहार में होगी बारिश -
मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, बिहार में फिलहाल बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि दिवाली पर मौसम सुहावना रहेगा। हालांकि, अगले दो दिन तापमान बढ़ सकता है। 25 अक्टूबर से सुबह-शाम लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा। ग्रामीण इलाके में ठंड का असर अधिक देखने को मिलेगा।
उत्तराखंड में दिवाली पर मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में दिवाली पर मौसम साफ बना रहेगा। IMD ने बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। अधिकतम तापमान घटकर 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है।
पंजाब-हरियाणा में मौसम कैसा रहेगा
IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब-हरियाणा (Punjab-Harayana Mausam) में दिवाली पर मौसम साफ रहेगा। हालांकि, प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है जिसके चले हल्की धुंध छा सकती है।
मध्य प्रदेश और राजस्थान के मौसम का हाल -
मध्य प्रदेश (MP Mausam) और राजस्थान में भी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है दोनों ही राज्यों में मौसम साफ रहेगा। लोग आराम से आतिशबाजी कर पाएंगे। हालांकि, प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। वहीं तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
