home page

Kal ka Mosam : गणतंत्र दिवस पर बारिश का अलर्ट, जानें किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Kal ka Mosam : मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ों में हई बर्फबारी और मैदानों की ओलावृष्टि ने ठंड बढ़ा दी है। गणतंत्र दिवस पर एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। चलिए जानते हैं मौसम विभाग की ओर से किस राज्य के लिए कैसे मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। 
 | 
 Kal ka Mosam : गणतंत्र दिवस पर बारिश का अलर्ट, जानें किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News (IMD Weather Alert) देशभर में मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। अलग अलग हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि का अनुमान है। साथ में गणतंत्र दिवस पर कहीं कोहरा तो कहीं शीतलहर और बारिश परेशान कर सकती है। मौसम बदलने से सबसे ज्यादा लाभ देश की राजधानी दिल्ली को हुआ है, जहां के वातावरण में काफी सुधार हुआ है। 


मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान जारी


मौसम विभाग की ओर कई राज्यों के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। 26 जनवरी से पहले कई राज्यों में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग (weather Alert) की आरे से गणतंत्र दिवस पर भी कई इलाकों में बारिश, कोहरे और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, तमिलनाडु और राजस्थान तक अलग-अलग जिलों के लिए अनुमान जारी किया है। 

राजधानी दिल्ली के मौसम पर नजर


मौसम विभाग (Bharat Mausam Alert) की ओर से जो अलर्ट जारी किया गया है उसके अनुसार दिल्ली में भी बारिश होने की संभावना है। राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद दिल्ली में इस समारोह से पहले वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। रविवार सुबह नौ बजे राजधानी का AQI 150 दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में 26 जनवरी को 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और रात में कोहरे की संभावना भी बनी रहेगी। 


यूपी के इन जिलों के अलर्ट हुआ जारी


मौसम विभाग ने 26 जनवरी के लिए 21 जिलों के लिए अलर्ट (Weather latest Alert) जारी किया है। इन जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। इनमें रामपुर, मैनपुरी, आजमगढ़, आगरा, रायबरेली, गोरखपुर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या, झांसी, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, शामली और मथुरा जैसे जिले शामिल हैं। तेज हवा के कारण रात में तापमान गिर सकता है। दिन में बादल छाए रह सकते हैं।

पहाड़ों में होगी बर्फबारी


मौसम विभाग (IMD Weather) ने पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान जारी किया है। हिमाचल प्रदेश हो या  फिर जम्मू या उत्तराखंड, हर जगह 26 से 28 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इसके चलते कई इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश में राज्य सरकार ने सभी जिलों को अलर्ट पर रखा है और आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों को 24 घंटे तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

साउथ में कैसा रहेगा मौसम


साउथ के राज्यों में भी बारिश का अलर्ट (Barish ka alert) जारी किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर तटीय तमिलनाडु में भी बारिश (Weather Alert today) के आसार हैं। 26 जनवरी तक न्यूनतम तापमान सामान्य से 2–3 डिग्री अधिक रहने की संभावना है। 27 जनवरी से मौसम के शुष्क होने की संभावना है।

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान में बढ़ी ठंड


मौसम विभाग (IMD Weather Alert) की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। इससे राजस्थान के कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। वहीं हरियाणा, पंजाब में भी बारिश के बादल छा सकते हैं। हरियाणा के हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में रात को ठंड ज्यादा पड़ रही है। राजस्थान के शेखावाटी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रह सकती है। वहीं, 27 जनवरी तक बारिश होने की भी संभावना है।