home page

UP Ka Mausam : यूपी के इन जिलों में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

UP Ka Mausam : यूपी में मौसम लगातार करवट ले रहा है और अब यहां पर ठंड का असर बढ़ने लगा है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि आने वाले समय में यूपी में कड़ाके की ठंड देखने को मिलने वाली है। इसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी में मौसम कैसा बना रहने वाला है।

 | 
UP Ka Mausam : यूपी के इन जिलों में अब पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा तापमान, IMD ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News (UP Mausam) यूपी में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के कई जिलों में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है और तापमान गिरने से प्रदेश (UP Weather Today) के कुछ हिस्सों में कंपकंपा देने वाली सर्दियां शुरू हो गई है। अब हाल ही में प्रदेश के मौसम को देखते हुए आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है कि प्रदेश में अब आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड देखने को मिलने वाली है।

 

 

सर्द हवाओं के चलते गिर रहा तापमान


बता दें कि इस बीच पहाड़ों से होते हुए यूपी आ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति पहले से काफी बढ़ गई है, जिसके चलते राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में पारा लगातार गिर रहा है। प्रदेश (UP Ka Mausam) में तापमान के गिरावट से अब लगातार ठंड बढ़ रही है। बर्फीली पहाड़ियों से होकर आ रही सर्द हवाओं के चलते प्रदेश के कई जिलों में पारा गिर रहा है।

आगामी दिनों में यूपी का तापमान


प्रदेश में अब सर्द हवाओं के चलते लोग गर्म कपड़ों में भी ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि आगामी दिनों में यूपी में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी कमी रिकॉर्ड की जा रही है, जिससे ठंड और बढ़ेगी और शीतलहर का दौर की भी शुरुआत हो सकती है। प्रदेश में अब कई स्थानों पर कोहरा देखने को मिलेगा। इसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। 

कैसा रहेगा यूपी का मौसम


प्रदेश के कई शहरों का तापमान (UP Ka Temprature) 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि प्रदेश में अब कड़ाके की ठंड के बीच दिन के समय धूप खिली रहेगी, जिससे यूपी वासियों को राहत मिलेगी।

ऐसे में मौसम ठंडा हो जाएगा और लोगों को ठिठुरते हुए देखा जाएगा। यूपी में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि हिमालयी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से ओलावृष्टि हो सकती है, जिसके चलते मौजूदा हवा का रुख उत्तर पश्चिमी हो गया है।