UP Rains : उत्तर प्रदेश में फिर से होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने बताया 4 दिन का मौसम
HR Breaking News (UP me barish ka alert) इस बार उत्तर प्रदेश में मानसून की अच्छी बारिश हुई है। ज्यादातर इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के लिए मानसून में अच्छी बारिश होने से किसानों की फसल भी अच्छी हुई है। हालांकि कुछ किसानों की फसलों को काफी नुकसान भी पहुंचा है।
उत्तर प्रदेश में 3 दिन तक व्यापक बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश (UP News Update) में 3 दिन तक व्यापक पैमाने पर बारिश की संभावना है। 5 से 7 अक्टूबर तक तूफान और बिजली चमकने की घटनाएं देखने को मिल सकती है। अलग-अलग हिस्सों में बारिश को लेकर लोगों को सचेत रहने की चेतावनी दी गई है। उत्तर पश्चिम भाग में 4 अक्तूबर को अलग-अलग देश में बारिश दर्ज की गई है।
भारी बारिश का सिलसिला जारी
देश में मानसून (Monsoon Alert) बीत गया है लेकिन भारी बारिश का सिलसिला जारी है। अलग-अलग स्थान पर भारी बारिश का दौर देखने को मिला है। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने वाला है। इसके कारण उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तीन दिन तक भारी बारिश (Heavy Rain Alert) होने की संभावना है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, दिल्ली में ओले भी गिर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तर बिहार में भी भारी बारिश होने की संभावना है। 4 अक्टूबर को भी देश के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई है। जो 7 अक्टूबर तक चलने वाली।
अलग-अलग इलाकों में असाधारण रूप से भारी बारिश होने की संभावना
उत्तर प्रदेश के अलावा देश के विभिन्न इलाकों में असाधारण रूप से भारी बारिश (Heavy Rain Alert) होने की संभावना है। 5 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। यूपी, हिमालय, पश्चिम संभाग, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है। झारखंड में भी 4 और पांच अक्टूबर को तो बिहार में 6 अक्टूबर को बारिश हो सकती है।
देश के उत्तर पूर्वी हिस्से में चार-पांच और साथ से 9 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। 8 अक्टूबर को मिजोरम में भारी बारिश होने की संभावना है। मेघालय में भी 7 से 10 अक्टूबर तक बारिश की संभावना है। साथ में नागालैंड में भी 8 से 9 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है।
किन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। 4 अक्टूबर को अलग-अलग स्थान पर भारी बारिश (Heavy Rain Alert) भी दर्ज की गई है। उत्तर पश्चिम भारत में बात करें तो 4 अक्टूबर को भारी बारिश होगी। साथ में 5 से 7 अक्टूबर तक तूफान और बिजली गिरने की घटना संभावित है। उत्तराखंड में 6 से 7 अक्टूबर तक भारी बारिश होने की संभावना है।
जम्मू कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम राजस्थान में 5 और 6 अक्टूबर व पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ में 6 से 7 अक्टूबर तक बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6 अक्टूबर को ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर में भी 6 अक्टूबर को बहुत बड़ी बारिश होने की संभावना है।
