home page

UP Weather : यूपी में लगातार गिर रहा पारा, इन जिलों में पड़ेगी ठिठुरन भरी ठंड, IMD ने किया अलर्ट जारी

UP Weather : यूपी में अब मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। अब नवंबर माह का दूसरा सप्ताह चल रहा है और नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड का असर दिखने लगा है। यूपी (UP Weather) में लगातार तापमान गिरने के चलते ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। अब इस दौरान कई जिलों में ठिठुरन भरी ठंड को लेकर आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है।
 | 
UP Weather : यूपी में लगातार गिर रहा पारा, इन जिलों में पड़ेगी ठिठुरन भरी ठंड, IMD ने किया अलर्ट जारी

HR Breaking News - (UP Weather)। अब प्रदेश के कई जिलों में मौसम में ठंडक घुल गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी यूपी में मौसम में खूब उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी आने वाले दिनों में यूपी (UP Weather Update) में ठिठुरन भरी ठंड पड़ने वाली है, जिसको लेकर आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। आइए खबर में जानते हैं यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में।

कैसा रहेगा यूपी का मौसम


मौसम विभाग (UP Winter Alert) का कहना है कि आज 10 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।  इस दौरान कोहरा छाने को लेकर कोई आसार नहीं जताए गए हैं। वहीं, कल 11 और 12 नवंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम में कोई उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं जताई गई है। 

15 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम


मौसम विभाग के मुताबिक 15 नवंबर के बाद यूपी (UP Weather Forecast)  के कुछ जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है और तापमान में गिरावट से प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि तराई और पूर्वांचल के जिलों में सुबह में कोहरा बढ़ने के साथ ही दिन में धूप खिली रह सकती है।


बीते दिनों कैसा रहा तापमान


बीते दिनों यूपी (UP Ka Mausam) के कानपुर शहर, प्रयागराज, बाराबंकी, बरेली, आगरा और सोनभद्र समेत प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस या इसके आसपास रिकॉर्ड किया गया है। पश्चिमोत्तर दिशा से जो पछुआ हवाएं चल रही है, उसने रातों को पहले से ठंडा बना दिया है। अब सुबह के समय में कोहरा दिखाई पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते के दौरान तापमान ऐसा ही बने  रहने वाला है। इस दौरान प्रदेश में न्यूनतम तापमान (UP Ka Temprature) सामान्य से सिर्फ 2 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है, जबकि अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने के आसार जताए गए हैं।

कहां रहा सबसे ठंडा मौसम 


इटावा जिले में पारा लगातार गिर रहा है। यूपी के इटावा जिलें (Etawah ka temprature) में सबसे कम 8.4℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, कानपुर शहर में 10℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है और बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 11℃ रिकॉर्ड किया गया है और झांसी में 12℃ रिकॉर्ड किया गया है।

प्रयागराज में न्यूनतम तापमान (Minimum temperature in Prayagraj) 12℃ रिकॉर्ड किया गया है। अलीगढ़ के मौसम की बात करें तो यहां पर 12.2℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है और आगरा ताज और मेरठ में 12.5℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, लखनऊ में 13.6℃ न्यूनतम और 28.1℃ अधिकतम टैम्प्रेचर रिकॉर्ड किया गया है