UP weather news : यूपी के 45 ज़िलों में कोल्ड डे का अलर्ट, IMD ने कहा, घर ही रहें
up ka mausam : यूपी का मौसम लगातार बिगड़ता जा रहा है और यहां पर कुछ ज़िलों का तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया है | मामुसम विभग ने यूपी के 45 ज़िलों के लिए कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी कर दिया है | मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया की इस भीषण ठंड से बचने के लिए घर पर ही रहें | आइये विस्तार से जानते हैं यूपी के मौसम का हाल
HR Breaking News, New Delhi : प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट से गलन बढ़ गई है। मंगलवार को धूप तो निकली, लेकिन बर्फीली हवा की वजह से खास असर नहीं रहा। मेरठ में सोमवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान रिकार्ड 1.5 तक पहुंच गया।
वहीं, कानपुर शहर और मुजफ्फरनगर में भी न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री दर्ज किया गया। लखनऊ में भी ठंड से लोग ठिठुरे। राजधानी का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि, दिन का तापमान करीब वृद्धि के साथ 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिक ठंड और घना कोहरा
up ka mausam : घने कोहरे में डूब गया यूपी, इन ज़िलों के लिए जारी हुआ Red Alert
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि अधिक ठंड और घना कोहरा की चेतावनी वाले जिलों में लखनऊ का भी नाम है। राजधानी भी अगले दो दिन भीषण ठंड और कोहरे की चपेट में रहेगी। शुक्रवार से मौसम में बदलाव हो सकता है। शीतलहर का दौर समाप्त होने और धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की जा सकती है।
इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और झांसी।
कई विमान लेट
up ka mausam : घने कोहरे में डूब गया यूपी, इन ज़िलों के लिए जारी हुआ Red Alert
घने कोहरे के कारण संचालन प्रभावित रहा। पांच विमान मंगलवार को निरस्त कर दिए गए। वहीं दर्जनों लेट होने के कारण एयरपोर्ट पर यात्री परेशान होते रहे। जेद्दा से सुबह 10:30 बजे लखनऊ आने वाला विमान एसवी 890 विमान निरस्त रहा। इसके अलावा वाराणसी से लखनऊ आने वाला 6ई-7739, मुंबई- लखनऊ विमान 6ई-2341, लखनऊ-वाराणसी 6ई-7741 और लखनऊ-मुंबई का विमान 6ई-5141 निरस्त होने के कारण यात्री परेशान रहे। वहीं ट्रेनों के संचालन पर भी कोहरे का असर पड़ा।
