UP Weather : यूपी में इस सप्ताह पूरी तरह बदल जाएगा मौसम, इन जगहों पर छा जाएगा कोहरा
UP Weather : इन दिनों उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक बार फिर से प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि प्रदेश में आने वाले सात दिनों तक मौसम कैसा रहने वाला है।
HR Breaking News (Weather Update) उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार आगामी 23 नवंबर से उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं का सिलसिला शुरू होने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी।
जानें आज कैसा है मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के वेदर अपडेट (UP Weather Update) के अनुसार आज यानी 20 नवंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश व पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। वहीं, सुबह के समय पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्का कोहरा भी देखने को मिला है। इसी के पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा है।
वहीं, राजधानी लखनऊ में धुंध के साथ ही सुबह व शाम ठंड हो रही है। विभाग के अनुमान के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22-30 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। बीते दिन के तापमान की बात करें तो 19 नवंबर को इटावा सबसे ठंडा क्षेत्र रहा है। बुधवार को इटावा का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा है।
जानें प्रदेश के शहरों में कैसा है मौसम
मौसम विभाग (IMD Weather Alert) ने जिन क्षेत्रों में हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है उनमें वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, रामपुर, बरेली, शामली, सहारनपुर, झांसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, पीलीभीत, फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, प्रयागराज, प्रतापगढ़, आजमगढ़, मथुरा, मेरठ, अमेठी, रायबरेली, फरुखाबाद, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, मैनपुरी, कौशाम्बी, चित्रकुट, ललितपुर, बस्ती शामिल हैं।
कितना रह सकता है तामपान
मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आज प्रदेश के मुख्य शहरों में तापमान (Temp in City) कितना रहा सकता है। इस पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, इस दौरान कानपुर में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसी के साथ वाराणसी में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
जानें आगामी 7 दिनों में किस ओर करवट लेगा मौसम
लखनऊ मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया है आने वाले 7 दिनों तक प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है। लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी की ओर से वर्तमान में पुरवा हवाएं आ रही हैं। ऐसे में इनकी वजह से न्यूनतम तापमान (Minimum Temp) में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आज सुबह के समय कानपुर, बाराबंकी, इटावा, लखनऊ और प्रयागराज में 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, 21-25 नवंबर के बीच उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है।
वहीं, इस दौरान मौसम विभाग की ओर से शीतलहर, कोल्ड डे और बारिश को लेकर किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। वहीं, प्रदेश में 23 नवंबर से पछुआ हवाएं फिर से चलने की संभावनाएं हैं। ऐसे में प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है।
जानें 1 सप्ताह में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार आज यानी 20 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रह सकता है। ऐसे में दोनों इलाकों में सुबह व शाम के समय कोहरा भी छा सकता है।
वहीं, कल यानी 21 नवंबर को पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही कुछ क्षेत्रों में सुबह हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। इसी के साथ 22 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। साथ ही सुबह व शाम के समय कोहरा भी छा सकता है।
23 नवंबर को भी पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह व शाम कोहरा छाने के साथ ही मौसम शुष्क बना रह सकता है। वहीं, 24 नवंबर को भी मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। प्रदेश में 25 व 26 नवंबर को भी मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।
