home page

UP Weather Update : लखनऊ से नोएडा तक छाएगी कपकपाती ठंड, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

UP Weather Update :यूपी में दोबारा मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग का कहना है कि जहां बीते दिनों तापमान में बढ़ौतरी हो रही थी, वही, अब एक बार फिर तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि लखनऊ से नोएडा तक अब कपकपाती ठंड देखने को मिलने वाली है। आइए खबर में  जानते हैं यूपी के मौसम (UP Weather Update) से जुड़े अपडेट के बारे में।

 | 
UP Weather Update : लखनऊ से नोएडा तक छाएगी कपकपाती ठंड, IMD ने दिया बड़ा अपडेट

HR Breaking News - (UP Weather) यूपी में अक्टूबर के जाते-जाते मौसम में खूब बदलाव देखने को मिल रहा है। अब यूपी के कई जिलों में आने वाले दिनों में तापमान में तगड़ी गिरावट देखने को मिलने वाली है। इस दौरान लखनऊ से नोएडा तक कपकपाती ठंड देखने को मिलने वाली है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि  कानपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम  (UP Weather  Updates) कैसा बना रहने वाला है।

 

 

यूपी के मौसम का हाल
 

मौसम विभाग (IMD Winter Alert) का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। जबकि, न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आएगी। आज 23 अक्टूबर को भी यूपी में एयर क्वालिटी इंडेक्स सामान्य से ज्यादा रहा है, जिसके चलते कई जिलों में सुबह और दिन के समय में धुंध दिख रही है।

 

कैसा रहेगा यूपी का मौसम
 

मौसम विभाग के अनुसार 23 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। इन जिलों में आज मौसम पूरे दिन सामान्य रह सकता है। जबकि, 24 अक्टूबर को भी मौसम (UP ka Mausam) ऐसा ही कुछ बना रहने वाला है। 25 अक्टूबर को भी मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है।

आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार यूपी में 26, 27 और 28 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसके चलते तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ में सुबह स्मॉग दिखाई दे सकती है। 


आईएमडी (IMD Weather Forecast) के मुताबिक आज 23 अक्टूबर को नोएडा में भी मौसम सामान्य बना रह सकता है। जबकि, लोगों को AQI बढ़ने से जहरीली हवा में सांस लेना थोड़ी भारी होगा। आज यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है।

एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ 
 

मौसम विभाग (IMD Winter Alert In UP)के मुताबिक मौजूदा समय में मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी विक्षोभ की अनुकूल स्थिति, प्रदेश के आस-पास दो चक्रवाती परिसंचरणों का एक्टिव होना और सतही स्तर पर पुरवा हवाओं के असर से कुछ दिनों में तापमान में इजाफा हुआ था। इस वजह से न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चला गया था। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में इस कमी के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह हल्का कुहासा या धुंध की संभावना बनी हुई है और साथ ही ठंड की शुरुआती दस्तक भी भी फिल हो सकेगी।