Haryana ka Mausam : 24 से 48 घंटे में हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी
HR Breaking News (Heavy Rain Alert) मौसम विभाग की ओर से हैवी से हैवी रेन का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून अपने पूरे सबाब पर है। देशभर में मानसून की बारिश (rain) का दौर देखने को मिलने वाला है।
बारिश के कारण मौसम ने करवट ले ली है। मौसम में परिवर्तन आने से लोगों को भी राहत मिलेगी। किसानों को धान की रोपाई करने में आसानी होगी।
24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
बारिश को लेकर मौसम विभाग (IMD) की ओर से 24 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। भारत मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी और मध्य भारत के अनेक राज्यों में 24 घंटे तक भारी से भी भारी बारिश (Rain Alert) होने की संभावना है। इन राज्यों में जलभराव की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
मानसून फुल एक्टिव मोड में आया
मानसून (monsoon) का दौर चल रहा है और बादल पूरे एक्टिव मोड में बरस रहे हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। पहाड़ी राज्यों में बारिश (barish ka alert) के कारण परेशानी भी बढ़ रही है।
वहीं, मैदानों में तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से अगले 24 घंटे के लिए हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश सहित अनेक राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी दी गई है। यहां तेज से भी तेज बारिश हो सकती है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट (orange alert) जारी किया गया है।
यहां होगी बारिश से भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों में 24 घंटे तक तेज बारिश होगी। इसमें हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब, विदर्भ, झारखंड (rain alert) जैसे कई इलाके शामिल हैं। बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई जा रही है।
इन हिस्सों में भी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश आदि के लिए भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain alert) जारी किया गया है। यहां भी बिजली गिरने की घटनाएं सामने आ सकती हैं।
दिल्ली के लिए भी अलर्ट जारी
देश की राजधानी दिल्ली के लिए भी मौसम विभाग की ओर से अलर्ट (rain alert) जारी किया गया है। दिल्ली में बिजली गिरने के साथ-साथ तेज बारिश और तेज आंधी की संभावना दर्ज की गई है।
चार दिन तक आंधी के साथ बारिश की संभावना (barish ki sambhavna) जताई जा रही है। फिलहाल आगे आने वाले दिनों के लिए बारिश का दौर जारी रह सकता है।
हरियाणा के इन इलाकों में होगी बारिश
मौसम विभाग की ओर से हरियाणा के सभी जिलों के लिए बारिश का अलर्ट (Barish ka alert) जारी किया गया है। अगले 48 घंटे में सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, पानीपत, पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल में बारिश होने की संभावना है।
