weather of up : यूपी के इन शहरों में 8℃ तक लुढ़का पारा, IMD ने जारी किया अलर्ट
weather of up :यूपी में मौसम का मिजाज एकदम बदला हुआ लग रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। प्रदेश (UP Weather Today) के कई शहरों में तापमान 8℃ तक लुढ़क गया है। इसके लिए आईएमडी की ओर से अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है।
HR Breaking News (weather of up) यूपी में धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है। अब प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। अब प्रदेश में दिन में भी ठंड का असर दिखने लगा है। प्रदेश में मौसम को लेकर आईएमडी ने पूर्वानुमान (up weather forecast) जारी किया है कि यूपी में आने वाले दिनेां में शीत लहर का असर बढ़ता देखा जा रहा है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी में मौसम कैसा बना रहने वाला है।
20 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम
आज 15 नवंबर को प्रदेश (weather of up) के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं छिछला कोहरा छाया रह सकता है और ऐसे ही 16 नवंबर को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम साफ बने रहने की संभावना है। आज 15 नवंबर को ओर कल रविवार को कहीं-कहीं शीत लहर की दशाएं बनने के आसार है। इसके साथ ही 17, 18, 19 और 20 नवंबर को प्रदेश (UP Weather Updates) में मौसम साफ बने रहने की संभावना है। हालांकि इस दौरान कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
किन शहरों में कितना रहा तापमान
कानपुर शहर के तापमान (UP Ka Temprature) की बात करें तो कानपूर शहर में सबसे कम 8℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। इटावा में न्यूनतम तापमान 8.4℃ रिकॉर्ड किया गया है और बरेली में न्यूनतम तापमान 9.2℃, अयोध्या में न्यूनतम तापमान 9.5℃, बाराबंकी में न्यूनतम तापमान 9.6℃, लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11.4℃, बुलंदशहर में 10℃, शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान 10.2℃, मेरठ में 10.6℃ और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 10.5℃ रिकॉर्ड किया गया है।
किन कारको से गिर रहा तापमान
मौसम वैज्ञानिक (IMD Winter Alert) का कहना है कि प्रदेश के मध्यवर्ती जिलों में आने वाले 2 से 3 दिनों के दौरान आंशिक शीत लहर देखी जा सकती है। उनका कहना है कि फिलहाल तो अभी प्रदेश में कोई एक्टिव मौसम तंत्र मौजूद नहीं है। इसके साथ ही पश्चिमी हिमालय से लगातार आ रही ठंडी एवं शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं, मध्य भारत में बने प्रतिचक्रवात के चलते ठंडी हवाओं के तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की जा रही है।
आगामी 2-3 दिनों में कैसा रहेगा मौसम
बीते कुछ दिनों से प्रदेश (UP Temprature) में अधिकतम तापमान ओर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ हैं। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आगामी 2-3 दिनों में मामूली गिरावट के साथ ही बड़े बदलाव के आसार नहीं है। इस दौरान रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने के साथ ही कई जगहों पर यह 10°C से नीचे भी जा सकता है।
मौसम के ऐसे हालातों को देखते हुए न्यूनतम तापमान (weather of up ) और सुबह के समय आंशिक शीत लहर (UP cold wave) चलने के आसार है। हालांकि दिन में धूप निकलने के चलते इसके प्रभाव के घटने के आसार है। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान भी सामान्य से 1-4°C कम रह सकता है।
