Weather Today : 20 अक्टूबर तक इन राज्यों में होगी भयंकर बरसात, IMD ने किया अलर्ट जारी
Weather Update : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि देश के कुछ राज्यों में 20 अक्टूबर तक बारिश (Rain Alert) होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। खबर में जानिये मौसम की पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Rain alert in UP) देश के अधिकतर राज्यों में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 अक्टूबर तक इन राज्यों में भयंकर बारिश (Heavy rain alert) होने वाली है। बारिश होने की वजह से मौसम का हाल बदलने वाला है और उमस भरी गर्मी से भी राहत मिलने के आसार है। आइए जानते हैं मौसम का अपडेट।
यूपी का ऐसा रहेगा मौसम
लखनऊ में मौसम की स्थित बदल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 अक्टूबर को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम साफ रहने वाला है। फिलहाल बारिश (UP Rain alert) और आंधी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में हैं। 18 और 19 अक्टूबर को भी मौसम के ऐसा ही रहने की उम्मीद है।
बढ़ सकती है और ठंड
लखनऊ में आज गुरुवार को मौसम सामान्य रहने वाला है। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यूपी (UP Ka Mausam) में अब हल्की उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की उम्मीद है। यही हवाओं की वजह से धीरे-धीरे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी आने वाली है, जिसकी वजह से ठंड और बढ़ेगी।
बिहार में छाए बादल
बिहार में आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं लगाई जा रही है। हालांकि कुछ जिलों में बादल छाए रहने वाले हैं। वहीं पटना, सिवान, सारण, भोजपुर, बेगूसराय, दरभंगा और समस्तीपुर (Bihar weather Update) जिलों में गर्मी लोगों को परेशान कर दिया है। जुलाई और अगस्त के महीने में भारी बारिश होने के कारण बिहार के कई शहरों में बाढ़ आ गई थी।
राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम
मध्य प्रदेश में 16 अक्टूबर को किसी भी जिले में बारिश होने की कोई उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन में रख दिया है। राजस्थान में आज किसी भी जिले में बारिश (Rajasthan weather) होने की उम्मीद नहीं लगाई जा रही है। सभी जिले ग्रीन जोन में रखे गए हैं। दिवाली के दौरान यहां मौसम साफ रहेगा।
उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में आज किसी भी तरह की अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग ने सभी जिलों को ग्रीन जोन (Uttrakhand weather Update) में रख दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले दिनों में बादल फटने से लोगों की जान को भी नुकसान हो रहा है।
