home page

Gehu Ka Bhav : गेहूं का भाव फिर धड़ाम, 1 क्विंटल का इतना हुआ रेट

Wheat Price Down : कुछ दिनों से गेहूं के भाव में स्थिरता बनी हुई थी, अब इसमें हलचल हुई तो फिर गेहूं के दाम (wheat rate 23 july) धड़ाम से गिर गए हैं। अब 1 क्विंटल गेहूं की खरीद बेहद कम रेट में की जा रही है। इस बार गेहूं के एमएसपी  (wheat MSP)में भी बढ़ौतरी की गई थी, इसके बावजूद किसानों का मुनाफा कम ही है। आइये जानते हैं इस गिरावट के बाद कितने हो गए गेहूं के दाम।

 | 
Gehu Ka Bhav : गेहूं का भाव फिर धड़ाम, 1 क्विंटल का इतना हुआ रेट

HR Breaking News - (Wheat price Fall)। गेहूं के दामों में अचानक तगड़ी गिरावट आई है। इसका असर मंडियों (mandi bhav today) में गेहूं की आवक और बिक्री पर भी दिखाई दे रहा है। अब रेट गिरने के बाद गेहूं को स्टॉक किया जा रहा है, हालांकि कई किसान कम रेट पर गेहूं बेचने को मजबूर हैं। ऐसे में गेहूं के रेट (gehu ka rate) औंधे मुंह गिरने से मंडियों में माहौल अब पूरी तरह से बदल गया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार गिरावट का यह दौर कई दिनों तक कायम रह सकता है।

इस कारण घटे गेहूं के दाम-


जुलाई महीने की शुरुआत से ही गेहूं के भाव (gehu ka rate) में स्थिरता आ गई थी। इसका एक कारण गेहूं में नमी का बढ़ना माना जा रहा है। इससे मंडियों में खरीद घट गई थी और रेट भी कम हो गए थे। मानसूनी मौसम के कारण किसानों ने भी मंडियों (mandi bhav today) की ओर कम ही रुख किया। अब जुलाई के अंत में गेहूं के रेट और भी ज्यादा गिरे हैं। इसका नुकसान किसानों को मुनाफा घटने के रूप में हुआ है। कई किसानों की तो फसली लागत भी अब पूरी नहीं हो पा रही है।

1 किलो गेहूं का रेट घटकर हुआ इतना-


कुछ दिन पहले तक 1 किलो गेहूं का रेट  (gehu ka rate) 30 रुपये के करीब था, जो अब घटकर 25 रुपये किलो रह गया है। यानी 3 हजार रुपये क्विंटल से घटकर गेहूं का अधिकतम भाव (wheat maximum price) 2500 रुपये क्विंटल के करीब रह गया है। इसमें 5 रुपये की गिरावट प्रति किलो पर तो 500 रुपये की गिरावट प्रति क्विंटल पर आई है।

 इन राज्यों में भी घटे गेहूं के दाम-


गेहूं के दामों (wheat rate 23 july 2025) में उन राज्यों में भी गिरावट देखने को मिली है, जहां गेहूं का उत्पादन न के बराबर होता है। इनमें दक्षिण भारतीय राज्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना व गोवा (goa wheat price) भी शामिल हैं। यहां गेहूं का भाव पहले से 200 रुपये क्विंटल तक कम हुआ है। 

अभी जारी रहेगा गिरावट का सिलसिला-


उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश (MP wheat price today), हरियाणा व पंजाब में गेहूं का उत्पादन बड़े स्तर पर होता है। यहां पर रेट गिरना इतना हैरान नहीं करता, जितना दक्षिणी राज्यों में रेट घटना हैरान कर रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगले 2-3 माह तक गेहूं के भाव (gehu ka aaj ka bhav) में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद त्योहारी सीजन में गेहूं के भाव (gehu ka taja bhav) में तेजी आ सकती है।

मध्‍य प्रदेश में गेहूं का भाव-


मंडी            न्‍यूनतम     अध‍िकतम 
चौरई            2540        2571    
गुलाबगंज         2341        2540    
बेरसिया         2422        2630    
पंधाना         2504        2521    
सीहोर         2463        2630    
नागदा         2614        2644    
धार             2332        2552    
अमरपाटन         2414        2431    

उत्तर प्रदेश में गेहूं का भाव-


मंडी            न्‍यूनतम अध‍िकतम 
मुस्करा         2350        2551    
ऐट             2415        2450    
बबराला         2420        2441    
फैजाबाद          2310        2432
पीलीभीत         2471        2521    
कासगंज         2511        2571    


नोट - गेहूं का भाव (UP wheat rate today) रुपये प्रति क्विंटल में।