home page

किआ लांच करेगी अपनी सबसे सस्ती Electric Car, 14 नए मॉडल किए तैयार

कंपनी एक स्मॉल साइज इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने का प्लान बना रही है। खास बात है कि पुराने कई मॉडल की तरह इस कार को भी सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कार का कोड नेम AY है।
 
 | 

HR Breaking News, नई दिल्ली, भारतीय ऑटो बाजार में अपनी जड़े जमा चुकी दक्षिण कोरियाई कार कंपनी Kia Motors अब EV सेगमेंट में एंट्री को तैयार है। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एक स्मॉल साइज इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने का प्लान बना रही है। खास बात है कि पुराने कई मॉडल की तरह इस कार को भी सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस इलेक्ट्रिक कार का कोड नेम AY है। इस पर कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। 2025 तक ये EV सड़कों पर नजर आ सकती है।

ऑटो व्लर्ड की ताजा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

भारत में EV6 का ट्रेडमार्क फाइल हुआ


कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल EV6 के लिए भारत में ट्रेडमार्क पहले ही फाइल कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक SUV को फ्लेक्सिबल प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। यानी इस भारत के साथ दुनियाभर के कई देशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा। ये भी माना जा रहा है कि जैसे ही इस EV के डेवलपमेंट में तेजी आएगी कंपनी अपने सेल्टॉस और सोनेट को भी इलेक्ट्रिक मॉडल तैयार करेगी।

ऑटो व्लर्ड की ताजा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
2025 तक इलेक्ट्रिक और CNG के ऑप्शन मिलेंगे


कंपनी 2025 तक अपने सभी मॉडल को इलेक्ट्रिक व्हीकल में कन्वर्ट कर सकती है। इनके पेट्रोल और डीजल इंजन भी आते रहेंगे। इसके साथ किआ CNG कार पर भी काम कर रही है। कुल मिलाकर कंपनी अपने ग्राहकों के सामने सभी तरह के ऑप्शन रखना चाहती है। ताकि वो सभी तरह के ग्राहकों के डिमांड को पूरा कर सके। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी भी टोयोटा के साथ मिलकर जल्द ईवी सेगमेंट में उतरने को तैयार है।

ऑटो व्लर्ड की ताजा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

टाटा और महिंद्रा से होगा सीधा मुकाबला
EV सेगमेंट में टाटा मोटर्स सबसे बड़ा प्लेयर है। उसके पास 90% मार्केट शेयर है। इस सेगमेंट में किआ के सामने सबसे बड़ा चैलेंज ये है कि जब 2025 में उसकी पहली इलेक्ट्रिक कार आएगी तब तक दूसरी कंपनियों के कई मॉडल बाजार में पहले से मौजूद होंगे। इसमें टाटा और महिंद्रा की ही दर्जनभर इलेक्ट्रिक कारें होंगी। हालांकि, किआ मोटर्स ने ईवी से जुड़ी इन खबरों पर फिलहाल अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 


2030 तक कंपनी 14 इलेक्ट्रिक व्हीकल लाएगी
किआ के CEO हो सुंग सॉन्ग ने पिछले महीने कंपनी के EV रोडमैप को शेयर किया था। जिसमें कंपनी ने 2030 तक 4 मिलियन (40 लाख) व्हीकल की सालाना बिक्री का लक्ष्य तैयार किया है। इसमें 50% इलेक्ट्रिफील्ड पावरट्रेन और 30% प्योर इलेक्ट्रिक व्हीकल वाले होंगे। कंपनी ने 2030 तक ग्लोबल मार्केट में 14 इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की योजना बनाई है। इसमें एंट्री लेवल से लेकर SUV और ईवी पिकअप मॉडल शामिल हैं। किआ के पास ग्लोबल प्रोडक्शन का लगभग 10% और इसके कुल रेवेन्यू का लगभग 8% हिस्सा है।

ऑटो व्लर्ड की ताजा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें


FY 2011 में कंपनी को 87% की ग्रोथ मिली
किआ मोटर्स इस साल भारत में 3 से 3.5 लाख यूनिट्स तैयार करेगी। इसमें से करीब 80 हजार को एक्सपोर्ट किया जाएगा। किआ वर्तमान में 90 से अधिक देशों में कार एक्सपोर्ट करती है। दक्षिण कोरियाई कार मैन्युफैक्चरर्स के लिए भारत Carens MPV के प्रोजक्शन के साथ एक बड़ा ग्लोबल हब बनने के लिए तैयार है। कोविड के दौरान भी फाइनेंशियल ईयर 2011 में किआ का कुल कारोबार 87% बढ़कर 20,290 करोड़ रुपए तक पहुंच गया।

ऑटो व्लर्ड की ताजा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

 

EV6 हो सकती है किआ का पहली इलेक्ट्रिक कार
Kia Motors की भारत में लॉन्च होने वाली इलेक्ट्रिक कार EV6 हो सकती है। माना जा रहा है कि किआ की यह इलेक्ट्रिक कार लो बजट हो सकती है। इसमें 77.4 KW का बैटरी पैक मिल सकती है। इसकी मोटर 225bhp की मैक्सिमम पावर और 350nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। इसकी ड्राइविंग रेंज 600 से 650km तक हो सकती है।