home page

महिंद्रा सेकेंड हैंड गाड़ियों की सैल, फुल गारंटी और सस्ती EMI, खरीदें अपनी पंसद की कार

Mahindra Used Cars: अगर आप कम बजट के कारण अपनी पसंद की महिंद्रा की गाड़ी नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप Mahindra First Choice पर महिंद्रा की सेकेंड हैंड गाड़ियों को फुल गारंटी और सस्ती EMI पर खरीद सकते हैं। यहां आप Mahindra Scorpio और Mahindra XUV500 जैसी गाड़ियों के यूज्ड मॉडल को बेहद कम कीमत पर खरीद सकेंगे।
 
 | 
महिंद्रा सेकेंड हैंड गाड़ियों की सैल, फुल गारंटी और सस्ती EMI, खरीदें अपनी पंसद की कार

HR Breaking News, नई दिल्ली, Mahindra Used Cars: अगर आप कम बजट के कारण अपनी पसंद की महिंद्रा की गाड़ी नहीं खरीद पा रहे हैं तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा आसान तरीका बताने जा रहे हैं,

जहां आप अपनी पसंद की महिंद्रा की गाड़ी को बेहद कम कीमत में खरीद सकेंगे। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप Mahindra First Choice पर महिंद्रा की सेकेंड हैंड गाड़ियों को फुल गारंटी और सस्ती EMI पर खरीद सकते हैं। तो डालते हैं एक नजर...

 

हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए यहां क्लिक करें


क्या है महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस?

सबसे पहला सवाल यह है कि 'महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस' है क्या? तो यह महिंद्रा का प्लेटफॉर्म है, जहां आप पुरानी सर्टिफाइड गाड़ियों को खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप यहां अपनी पुरानी कार को बेच भी सकते हैं।

यह बिल्कुल Maruti Suzuki True Value जैसा ही है। अंतर बस इतना है कि मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू पर केवल मारुति की यूज्ड कारों की बिक्री होती है। जबकि, 'महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस' पर महिंद्रा के अलावा मारुति, ह्यूंदै और टाटा जैसी दूसरी कंपनियों की पुरानी कारों की भी बिक्री होती है।

 

हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

कैसे करें खरीदारी?

'महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस' की वेबसाइट पर जाएं। यहां Buy के ऑप्शन पर क्लिक या टैप करें। यहां आपको चार ऑप्शन्स दिखेंगे। इनमें 'यूज्ड कार्स' और 'सर्टिफाइड कार्स' में से किसी भी एक को आप चुन सकते हैं। अब ऊपर लोकेशन को आप सेट कर सकते हैं। वेबसाइट पर बाई तरफ आपको कई ऑप्शन दिखाई देंगे, जहां आप अपने बजट में प्राइस लिमिट और ब्रांड को सेट कर सकते हैं।

हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

महिंद्रा स्कॉर्पियो की पुरानी कारें

Mahindra Scorpio S10 का 2015 डीजल मॉडल Mahindra First Choice पर 9.7 लाख रुपये में बिक रहा है। यह कार 80,000 किलोमीटर चल चुकी है। वहीं, Mahindra Scorpio SLE का 2014 डीजल मॉडल यहां 5.5 लाख रुपये में बिक रहा है। यह कार 65,000 किलोमीटर चल चुकी है। खास बात यह है कि ये दोनों ही मॉडल सर्टिफाइड हैं। यानी इन कारों को कंपनी की तरफ से टेस्ट किया गया है। इसके अलावा इनके खराब पार्ट्स को बदल कर नया लगाया गया है। यानी कहने के लिए ये पुरानी कारें हैं, लेकिन इन्हें बिल्कुल नया जैसा बना दिया गया है।
महिंद्रा एक्सयूवी500

महिंद्रा स्कॉर्पियो के अलावा 'महिंद्रा फर्स्ट च्वाइस' पर Mahindra XUV500 W8 का 2012 डीजल मॉडल 6.5 लाख रुपये में बिक रहा है। यह कार 26,705 किलोमीटर चल चुकी है।