home page

Solar Stove : खाने के खर्च को करें जीरो, आज ही सब्सिडी पर ले आएं ये सोलर चूल्हा

बात करें गैस सिलेंडर (gas cylinder)की तो आज के समय में LPG गैस सिलेंडर के दाम आसमान को छू रहे हैं। गैस के बढ़ते दामों के कारण रसोई के बजट पर सीधा असर पड़ता है लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हम आपके लिए लेकर आएं हैं सूर्य की रोशनी से चलने वाला Solar Stove चूल्हा है।

 | 
Solar Stove : खाने के खर्च को करें जीरो, आज ही सब्सिडी पर ले आएं ये सोलर चूल्हा

HR Breaking News (नई दिल्ली) : Button Press कर माचिस की तीली से Gas जलाई और फिर बिना किसी दिक्कत के तुरंत भोजन बना दिया. लेकिन जब उसमें गैस सिलेंडर खत्म हो जाए तो उसे भरना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर(gas cylinder) के बढ़ते दाम लोगों को काफी परेशान कर रहे हैं।ऐसे में आपकी इस समस्या के समाधान के लिए Solar Stove आ गया है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको गैस सिलेंडर की जरूरत नहीं है। तो चलिए हम आपको इसके बारे में और इसकी कीमत के बारे में बताते हैं। इसके बारे में आप आगे की स्लाइड्स में जान सकते हैं।

ये भी जानिये : Solar AC : घर ले आइए ये सोलर AC जिन्दगी भर बिजली बिल से छुटकारा


Solar Stove चूल्हा क्या है?

सरकार की ओर से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने एक ऐसा Solar Stove लॉन्च किया है, जो सौर ऊर्जा से चलेगा. मतलब इसके लिए गैस या लकड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह चूल्हा सूरज की किरणों से चार्ज होगा और फिर आप इस पर खाना बना पाएंगे।इस Solar Stove का नाम सूर्य नूतन चुल्हा है, जो रिचार्जेबल है और आप इसे घर के अंदर इस्तेमाल कर सकते हैं। जब दिल्ली में तेल मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आवास पर इसका शुभारंभ किया गया, उसके बाद तीन बार खाना पकाया गया और एक ही चूल्हे पर परोसा गया।


यह कैसे काम करेगा?


यह सूर्य नूतन चूल्हा आपको किचन में रखना है, जिस पर एक केबल लगी होती है और यह केबल सोलर प्लेट से जुड़ी होती है, जो छत पर होती है। सोलर प्लेट से उत्पन्न ऊर्जा केबल के माध्यम से चूल्हे तक पहुंचती है। फिर उस पर खाना बनाया जाता है। इसका जीवन काल 10 वर्ष बताया गया है, बिना किसी अतिरिक्त लागत के।

ये भी जानिये : सरकार की इस योजना के तहत फ्री लगवाएं सोलर पैनल, बिजली का झंझट हो जाएगा खत्म

जानिए सोलर चूल्हे की कीमत


हालांकि बाद में इसकी कीमतों में कमी आ सकती है। दरअसल, जब इसके 2-3 लाख चूल्हे बनते और बेचे जाते हैं तो सरकार इस पर सब्सिडी देगी. जिसके बाद इसकी क़ीमत 10 हजार रूपये हो सकती हैं।